स्पेशल FD या रेगुलर FD, निवेशकों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद; यहां समझिए पूरा गणित

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अब रेगुलर FD के साथ स्पेशल FD स्कीम भी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. State Bank of India और Bank of Baroda जैसे बैंक 444 दिन जैसी विशेष अवधि पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. सीनियर सिटिजन के लिए भी अतिरिक्त रिटर्न वाले विकल्प उपलब्ध हैं. इसके अलावा ग्रीन FD जैसी नई योजनाएं भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.

रेगुलर FD के साथ स्पेशल FD स्कीम भी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. Image Credit: money9live

Special FD Vs Regular FD: फिक्स डिपॉजिट आज भी सुरक्षित निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है. जो लोग बिना रिस्क के तय रिटर्न चाहते हैं, उनके बीच FD की मांग लगातार बनी हुई है. अब बैंक केवल रेगुलर FD ही नहीं बल्कि स्पेशल FD स्कीम भी लॉन्च कर रहे हैं. इन स्कीम में अलग अवधि, ज्यादा ब्याज दर और खास निवेशकों के लिए विशेष फायदे दिए जा रहे हैं. मई 2026 तक कई बैंक रेगुलर ग्राहकों को 2.50 से 8.30 तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि सीनियर सिटिजन को कुछ योजनाओं में 8.80 तक रिटर्न मिल रहा है.

स्पेशल FD स्कीम में मिल रहा ज्यादा ब्याज

कई बैंक अब निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल FD स्कीम पेश कर रहे हैं. State Bank of India की SBI Amrit Vrishti योजना इसका उदाहरण है. इस स्कीम की अवधि 444 दिन की है और इसमें सामान्य FD की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है. निवेशक इसमें केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसी तरह SBI WeCare योजना खास तौर पर सीनियर सिटिजन के लिए बनाई गई है. इसमें पांच साल या उससे अधिक अवधि पर सामान्य FD से 0.60 ज्यादा ब्याज मिलता है.

फीचररेगुलर FDस्पेशल FD
निवेश अवधिसामान्य अवधि जैसे 7 दिन से 10 सालतय विशेष अवधि जैसे 444 दिन, 555 दिन
ब्याज दरसामान्य FD दर लागूअक्सर रेगुलर FD से ज्यादा ब्याज
लचीलापनअवधि चुनने में ज्यादा विकल्पअवधि पहले से तय होती है
निवेशक वर्गसभी ग्राहकों के लिएकुछ स्कीम खास निवेशकों के लिए
सीनियर सिटिजन लाभअतिरिक्त ब्याज मिलता हैकई योजनाओं में और ज्यादा अतिरिक्त रिटर्न
समय से पहले निकासीअधिकांश योजनाओं में संभवकुछ स्कीम में शर्तें ज्यादा सख्त
जोखिम स्तरकम जोखिमकम जोखिम
रिटर्नस्थिर और तयअपेक्षाकृत ज्यादा रिटर्न
उदाहरणसामान्य बैंक FDSBI Amrit Vrishti, SBI WeCare, BOB 444 Day FD
किसके लिए बेहतरसुरक्षित और लचीला निवेश चाहने वालों के लिएज्यादा ब्याज और तय अवधि वाले निवेशकों के लिए

बैंक ऑफ बडौदा ऑफर

Bank of Baroda की 444 दिन वाली स्पेशल FD भी चर्चा में है. इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.60 और सीनियर सिटिजन को 7.10 तक ब्याज मिल रहा है. बैंक अक्सर 400, 444 या 555 दिन जैसी अलग अवधि वाली FD लॉन्च करते हैं ताकि ज्यादा निवेश आकर्षित किया जा सके. प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ज्यादा ब्याज दर देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं. कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 से ज्यादा तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने सिर्फ 1000 रुपये जमा कर बना सकते हैं 54 लाख रुपये का फंड, जानें PPF का पूरा गणित

ग्रीन FD भी बन रही नया निवेश विकल्प

अब बैंक पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दे रहे हैं. ग्रीन FD के तहत जमा पैसा केवल पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओ में लगाया जाता है. इसमें रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन बिल्डिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. HDFC Bank, Federal Bank और IndusInd Bank समेत कई बैंक ग्रीन FD ऑफर कर रहे हैं. SBI की Green Rupee Term Deposit योजना में 1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिन जैसी विशेष अवधि दी जा रही है.