41% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, फंडामेंटल्स मजबूत, रखें नजर

52 वीक हाई से 42% टूट चुका पटेल इंजीनियरिंग का शेयर अब फिर सुर्खियों में है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी के पास इसके 1 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं, जो बाजार में भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है. मजबूत फंडामेंटल्स के बीच निवेशकों के मन में सवाल है क्या यह गिरावट बड़ा खरीदारी मौका बन सकती है?

विजय केडिया स्टॉक Image Credit: Canva/ Money9

Patel Engineering Stocks: 52 वीक हाई से करीब 41% टूट चुका यह शेयर अब दिग्गज निवेशक विजय केडिया की वजह से फिर चर्चा में है. पटेल इंजीनियरिंग में केडिया की कंपनी के पास 1 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं, जो इस गिरावट के बीच बड़े भरोसे का संकेत माने जा रहे हैं. सवाल यह है कि क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए सुनहरा मौका बन सकती है, या फिर आगे अभी और जोखिम बाकी है? कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स, सस्ते वैल्यूएशन और केडिया के दांव को देखकर बाजार में नई बहस छिड़ गई है. आखिर क्यों इस शेयर पर स्मार्ट मनी की नजर टिकी हुई है.

41 फीसदी सस्ता मिल रहा शेयर

कंपनी के शेयर अपने 52-वीक हाई से लगभग 41 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. इसका 52 वीक हाई 44.82 रुपये है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक यह 26.26 रुपये पर बंद हुआ. यानी स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 41 फीसदी सस्ता मिल रहा है.

विजय केडिया की हिस्सेदारी

Vijay Kedia की इस कंपनी में 1 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है.

तिमाहीकुल शेयरप्रतिशत हिस्सेदारी
मार्च 202610,025,0991.01%
दिसंबर 202510,025,0991.01%
Source – Trendlyne

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

Patel Engineering में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 31.5 फीसदी, रिटेल निवेशकों की 55.7 फीसदी, FIIs 2.9 फीसदी और MF की 0.2 फीसदी है.

Source – Trendlyne

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹2,606 करोड़
P/E अनुपात (TTM)9.69
P/B अनुपात0.59
इंडस्ट्री P/E22.73
डेट टू इक्विटी0.40
ROE10.03%
EPS (TTM)2.71
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू44.70
फेस वैल्यू1
Source – Groww

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.