24 मार्च को HDFC Bank, Energy Stocks, NBCC समेत इन शेयरों में दिखेगा बड़ा मूव! रखें स्टॉक्स पर नजर
ट्रंप के बयान ने ग्लोबल सेंटीमेंट को काफी बदल दिया है. इसका असर GIFT Nifty पर भी दिखा, जो करीब 712 अंक उछलकर कारोबार कर रहा था. वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. Dow Jones Industrial Average 777 अंक चढ़ गया.
भारतीय शेयर बाजार 23 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 1,836.57 अंक यानी 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 601.85 अंक यानी 2.60 प्रतिशत टूटकर 22,512.65 पर आ गया. अब बाजार की नजर 24 मार्च के ट्रेड पर है. ट्रंप के एक बयान ने बाजार का पूरा सेंटीमेंट बदल कर रख दिया. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर सैन्य हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में शानदार रैली देखने को मिली. ऐसे माहौल में 24 मार्च को कुछ चुनिंदा शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
ग्लोबल मार्केट का बदला सेंटीमेंट
ट्रंप के बयान के बाद ग्लोबल सेंटीमेंट रात 10 बजे तक काफी पॉजिटिव नजर आया. इस माहौल का असर GIFT Nifty पर भी दिखा, जो करीब 712 अंक उछलकर कारोबार कर रहा था. वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. Dow Jones Industrial Average 777 अंक चढ़ गया. इसके अलावा S&P 500 में 1.5 फीसदी और Nasdaq Composite में 1.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
HDFC Bank
HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे को लेकर बाजार की नजर बनी रहेगी. SEBI प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा कि बोर्ड स्तर पर पारदर्शिता और प्रक्रियाओं का पालन बेहद जरूरी है. इस खबर के चलते बैंकिंग शेयरों में हलचल रह सकती है.
Energy Stocks
एनर्जी सेक्टर के शेयरों पर खास नजर रहेगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है.
Balkrishna Industries
कंपनी ने 75,000 NCD जारी करने को मंजूरी दी है, जिससे करीब 750 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. यह फंडिंग प्लान शेयर में हलचल ला सकती है.
GR Infraprojects
GR Infraprojects को NHAI से 2,440.87 करोड़ रुपये का बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और स्टॉक में पॉजिटिव मूव दिख सकता है.
GOCL Corporation
कंपनी ने बेंगलुरु के येलहंका में स्थित 38 एकड़ जमीन को जल्दी मोनेटाइज करने का फैसला लिया है. यह प्रोजेक्ट हिंदुजा रियल्टी के साथ जॉइंट डेवलपमेंट में होगा, जिससे वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद है.
NBCC (India)
NBCC को ओडिशा की एक यूनिवर्सिटी से 58.61 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. यह कंपनी के लिए एक और पॉजिटिव डेवलपमेंट है.
इसे भी पढ़ें- इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
