बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24300 के ऊपर; HDFC Bank में लौटी रैली
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान 1,486 शेयरों में तेजी, 1,065 शेयरों में गिरावट, जबकि 234 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग स्टॉक्स में रही. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी MidCap करीब 0.2 फीसदी और निफ्टी SmallCap करीब 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
Stock Market Opening Bell : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24,300 के ऊपर कारोबार करता दिखा. सेंसेक्स 232.14 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 77,996.05 पर और निफ्टी 65.70 अंक यानी 0.27 फीसदी चढ़कर 24,336.55 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान 1,486 शेयरों में तेजी, 1,065 शेयरों में गिरावट, जबकि 234 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग स्टॉक्स में रही.
बैंकिंग शेयरों में तेजी

निफ्टी के टॉप गेनर
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Axis Bank, HDFC Bank, Bharat Electronics, Adani Enterprises और ICICI Bank शामिल रहे. वहीं Kotak Mahindra Bank, TCS, Tech Mahindra, Wipro और InterGlobe Aviation के शेयर दबाव में रहे.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी MidCap करीब 0.2 फीसदी और निफ्टी SmallCap करीब 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
IPO अपडेट
IC Electricals IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है. यह 47.91 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है.
करेंसी मार्केट का हाल
सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.23 पर फ्लैट खुला. शुक्रवार को रुपया 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
HDFC Bank में तेजी
पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद HDFC Bank के शेयर में करीब 1.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली और शेयर 815 रुपये तक पहुंच गया. बैंक की एडवांसेज सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ीं, जबकि कुल जमा (Deposits) 31.7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:03 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 23 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 655 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 189 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.17 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
बाते कारोबारी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान सेंसेक्स 261 अंक की तेजी के साथ 77,764 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 95 अंक की बढ़त के साथ 24,270 के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान रियल्टी, IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही थी.
इसे भी पढ़ें- ब्रांड नहीं, ब्रांड्स के पीछे की कंपनियां! रडार पर रखें ये 3 शेयर, क्लाइंट लिस्ट में PepsiCo, Coca-Cola, Nestle जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE Share खरीदने का सही मौका या फंसने का खतरा? जानें एक्सपर्ट राय
SEBI का कड़ा एक्शन, JPMorgan के यूनिट पर लगाया बैन, क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में हेरफेर का आरोप
Closing Bell: फ्लैट बंद हुआ बाजार, Sensex 3 अंक चढ़ा, Nifty 50 24252 पर; लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट
