Stocks to Watch : HDFC Bank, Dabur, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
6 जुलाई के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. HDFC Bank, IDBI Bank और L&T Finance ने मजबूत बिजनेस अपडेट दिए. NTPC Green ने 1,200 मेगावाट का पीपीए किया, जबकि NBCC को 132.28 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले. इन सभी कंपनियों के ताजा अपडेट के चलते इन शेयरों पर निवेशकों और ट्रेडर्स की खास नजर रह सकती है.
Stocks to Watch : पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. Nifty 50 में 0.89 फीसदी और Sensex में करीब 663 अंकों की बढ़त दर्ज हुई. सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी इंडेक्स सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.20 फीसदी चढ़ा, जबकि एनर्जी इंडेक्स में 1.40 फीसदी की गिरावट रही. टेक्निकल नजरिए से देखें तो हालिया करेक्शन के बाद बाजार ने 23,800 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट लिया और वहां से अच्छी रिकवरी दर्ज की. ऐसे में 6 जुलाई के कारोबार में कई शेयर अपने कार्पोरेट अपडेट और अहम घोषणाओं के चलते निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.
IDBI Bank
IDBI Bank ने जून 2026 तिमाही के लिए प्रोविजनल बिजनेस अपडेट जारी किया है. बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यह बढ़ोतरी डिपॉजिट और एडवांस दोनों में अच्छी वृद्धि के चलते हुई.
NTPC Green Energy
NTPC Green Energy की सब्सिडियरी कंपनी NTPC Renewable Energy Limited ने PTC India के साथ 1,200 मेगावाट सोलर एनर्जी की बिक्री के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर साइन किया है. यह समझौता द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत किया गया है.
HDFC Bank
HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया. बैंक का ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 15.4 फीसदी बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके अलावा डिपॉजिट और एडवांस अंडर मैनेजमेंट में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Dabur India
एफएमसीजी कंपनी Dabur India ने कहा है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसके कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और PAT दोनों में डबल डिजिट ग्रोथ रहने की उम्मीद है. कंपनी के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग इसका प्रमुख कारण है.
Vedanta Power
Vedanta Power ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसकी बिजली बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 5,225 मिलियन यूनिट हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,784 मिलियन यूनिट थी.
IndusInd Bank
IndusInd Bank के लिए पहली तिमाही का अपडेट थोड़ा कमजोर रहा. बैंक का नेट एडवांस सालाना आधार पर 2.3 फीसदी घटकर 3,26,171 करोड़ रुपये रह गया.
NBCC (India)
सरकारी कंपनी NBCC (India) को असम और ओडिशा में कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए करीब 132.28 करोड़ रुपये के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं. कंपनी ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है.
L&T Finance
L&T Finance ने पहली तिमाही में 23,800 करोड़ रुपये के रिटेल डिस्बर्समेंट का अनुमान जताया है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 36 फीसदी अधिक है.
Godrej Consumer Products
कंपनी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 16 से 19 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ इसका प्रमुख आधार है.
इसे भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल ने इस प्राइवेट बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 महीने में 45% भागा स्टॉक, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स
ब्रांड नहीं, ब्रांड्स के पीछे की कंपनियां! रडार पर रखें ये 3 शेयर, क्लाइंट लिस्ट में PepsiCo, Coca-Cola, Nestle जैसे दिग्गज
जून के दूसरे पखवाड़े में बदला FII का रुख! ₹14100 करोड़ की खरीदारी; जानिए किन सेक्टर पर फिदा हुआ ‘स्मार्ट मनी’
