Stock to Watch: फोकस में रहेंगे Tata Power से लेकर Cupid और Voda-Idea तक के शेयर, 30 कंपनियों के आएंगे नतीजे
Stock to Watch Today: कंपनियों के तिमाही नतीजों, कारोबारी अपडेट और कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के शेयर भी निवेशकों की रडार पर होंगे.

Stock to Watch Today: गुरुवार, 12 नवंबर को शेयर बाजार में Tata Power, Cupid, Garden Reach Shipbuilders, ITC, Aurobindo Pharma और Vodafone Idea समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. कंपनियों के तिमाही नतीजों, कारोबारी अपडेट और कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के अक्टूबर के बिजनेस अपडेट और Bajaj Finance की ओर से QIP जारी किए जाने की खबर भी निवेशकों के रडार पर रहेगी.
बुधवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र को छोड़कर लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की.
लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के शेयर
अक्टूबर के बिजनेस अपडेट में प्रीमियम ग्रोथ मजबूत रहने के बाद लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी.
HDFC Life: कंपनी के कुल प्रीमियम में सालाना आधार पर 17.8% की बढ़ोतरी हुई. कुल एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) 16% बढ़ा, जबकि इंडिविजुअल APE में 16% की वृद्धि दर्ज की गई.
LIC: कंपनी का कुल प्रीमियम 31.3% और कुल APE 19.5% बढ़ा.
SBI Life: कुल प्रीमियम में 11.6% की वृद्धि हुई, लेकिन इंडिविजुअल APE में 0.9% की गिरावट आई.
Go Digit General Insurance: कंपनी का कुल प्रीमियम 39.2% बढ़कर 168 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 120 करोड़ रुपये था. कुल APE 33.6% बढ़कर 70 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि पहले यह 52 करोड़ रुपये था. हालांकि, इंडिविजुअल APE 77.5% घटकर 4 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 16 करोड़ रुपये था.
Tata Power का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा
टाटा ग्रुप की इंटीग्रेटेड पावर कंपनी Tata Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33% बढ़कर 1,652 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,245 करोड़ रुपये था.
इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 26% बढ़कर 19,886 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि Q2 FY26 में यह 15,769 करोड़ रुपये था.
Cupid का मुनाफा दोगुने से ज्यादा
Cupid ने Q2 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में दो गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की. कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 24.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 56.2 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 84.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 188 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Triveni Turbine के मुनाफे में 41.6% की गिरावट
Triveni Turbine का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 41.6% घटकर 53.3 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 91.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.
कंपनी का रेवेन्यू 3% घटकर 491 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 506 करोड़ रुपये था. EBITDA में भी 43.9% की गिरावट आई और यह 114 करोड़ रुपये से घटकर 64 करोड़ रुपये रह गया.
Garden Reach Shipbuilders का मुनाफा बढ़ा
Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) ने वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 171.97 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 153.79 करोड़ रुपये के मुकाबले 12% ज्यादा है.
Mishra Dhatu Nigam का मुनाफा दोगुने से ज्यादा
Mishra Dhatu Nigam का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट एक साल पहले के 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 41.1% बढ़कर 296 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 210 करोड़ रुपये था.
कंपनी का EBITDA भी 51.6% बढ़कर 50 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 33 करोड़ रुपये था.
Aurobindo Pharma को US FDA से मिला OAI कैटेगराइजेशन
Aurobindo Pharma की Lannett फैसिलिटी में हुए निरीक्षण को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने Official Action Indicated (OAI) कैटेगरी में रखा है.
US FDA ने इस फैसिलिटी में 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच निरीक्षण किया था. इस दौरान कंपनी को चार ऑब्जर्वेशन जारी किए गए.
ITC ने Gold Flake सिगरेट के दाम बढ़ाए
ITC ने अपने Gold Flake RSFT (69 mm) सिगरेट पैक की कीमत 10 रुपये बढ़ा दी है. इसके बाद पैक का दाम 125 रुपये से बढ़कर 135 रुपये हो गया है. इससे पहले कंपनी ने फरवरी 2026 में इस पैक की कीमत 95 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये की थी.
Bajaj Finance का QIP खुला
Bajaj Finance ने बुधवार को अपने इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की शुरुआत की. कंपनी ने इसके लिए फ्लोर प्राइस 992.25 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
एक्सचेंज फाइलिंग में NBFC ने बताया कि QIP कमेटी ने 11 नवंबर को इश्यू खोलने की मंजूरी दी. इसके साथ ही एलिजिबल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए प्रीलिमिनरी प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट और एप्लिकेशन फॉर्म को भी मंजूरी दी गई.
कमेटी ने सेबी के प्राइसिंग नियमों के तहत फ्लोर प्राइस तय करने के लिए 11 नवंबर को ही प्रासंगिक तारीख (Relevant Date) निर्धारित किया.
आज इन 30 कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
गुरुवार को कई कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. इनमें शामिल हैं:
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स
- वोडाफोन आइडिया
- हिताची एनर्जी इंडिया
- ऑयल इंडिया
- अल्केम लेबोरेटरीज
- एनएमडीसी
- रेल विकास निगम
- पेज इंडस्ट्रीज
- भारत डायनेमिक्स
- आईआरसीटीसी
- मणप्पुरम फाइनेंस
- प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर
- एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया
- टीडी पावर सिस्टम्स
- ईआईएच
- कैप्लिन पॉइंट लेबोरेटरीज
- आईएफसीआई
- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
- एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स
- ट्रैवल फूड सर्विसेज
- नावा
- एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट
- एवलॉन टेक्नोलॉजीज
- बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स
- मनोरमा इंडस्ट्रीज
- एनएमडीसी स्टील
- टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी
- रिलायंस पावर
- रेलिगेयर एंटरप्राइजेज
- केनेमेटल इंडिया
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.