Closing Bell: सेंसेक्स 773 अंक उछला, निफ्टी 25,250 के पार बंद; PSU बैंक और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 772.75 अंक चढ़कर 81,879.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 210.40 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 पर पहुंच गया. PSU बैंक, ऑटो और केमिकल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही. M&M, IndiGo और Trent सेंसेक्स के टॉप गेनर रहे.
Highlights
- सेंसेक्स 772.75 अंक चढ़कर 81,879.40 पर और निफ्टी 210.40 अंक बढ़कर 25,255.05 पर बंद हुआ.
- PSU बैंक इंडेक्स में 2.94% और ऑटो इंडेक्स में 2.14% की तेजी दर्ज की गई.
- FII ने 2 से 9 नवंबर के बीच 53,171 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 32,069 करोड़ रुपये की बिकवाली की.
शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर को लगातार तेजी का सिलसिला जारी रहा. विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. BSE सेंसेक्स 772.75 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 81,879.40 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 50 में 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी आई और यह 25255 पर पहुंच गया. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी PSU बैंक, ऑटो, केमिकल और मेटल शेयरों में देखने को मिली. वहीं IT, फार्मा और रियल्टी शेयरों में दबाव रहा.
सेंसेक्स और निफ्टी का कैसा रहा प्रदर्शन?
बुधवार को सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 81106 के मुकाबले 82248 पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 82520 का ऊपरी और 81417 का निचला स्तर छुआ. हालांकि, ऊपरी स्तर से कुछ मुनाफावसूली के बाद यह 772 अंक की बढ़त के साथ 81879.40 पर बंद हुआ.
निफ्टी की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई. यह पिछले बंद 25044 के मुकाबले 25337 पर खुला. कारोबार के दौरान निफ्टी 25424 तक पहुंचा, जबकि इसका निचला स्तर 25095 रहा. आखिर में यह 210 अंक चढ़कर 25255 पर बंद हुआ.
M&M, IndiGo और Trent के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) सबसे बड़ा गेनर रहा. इसके शेयर में 5.25 फीसदी की तेजी आई. IndiGo का शेयर 4.37 फीसदी और Trent का शेयर 3.02 फीसदी चढ़ा. टाटा स्टील में 2.22 फीसदी, ITC में 2.15 फीसदी और एक्सिस बैंक में 2.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
इसके अलावा मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयर करीब 2 फीसदी चढ़े. SBI में 1.80 फीसदी और पावर ग्रिड में 1.92 फीसदी की तेजी रही.
दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.66 फीसदी गिरकर सबसे बड़ा लूजर रहा. टेक महिंद्रा में 1.29 फीसदी, ICICI बैंक और HCL टेक्नोलॉजीज में 0.95 फीसदी की गिरावट आई. टाइटन, NTPC और सन फार्मा के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए.
PSU बैंक और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
सेक्टर के लिहाज से निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स सबसे आगे रहा. इसमें 2.94 फीसदी की तेजी आई. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.14 फीसदी और निफ्टी केमिकल इंडेक्स 2.10 फीसदी चढ़ा. निफ्टी बैंक में 1.76 फीसदी की बढ़त रही. इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, FMCG, मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए.
हालांकि, IT, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी IT इंडेक्स 0.53 फीसदी, फार्मा 0.41 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ.
स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में भी तेजी
बुधवार को बाजार की तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही. छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी और स्मॉलकैप 50 इंडेक्स 1.47 फीसदी चढ़ा. निफ्टी माइक्रोकैप 250 में 1.92 फीसदी की तेजी आई. वहीं, निफ्टी मिडकैप 50 में 0.93 फीसदी की बढ़त रही.
यह भी पढ़ेंः दिवाली के बाद भी जारी है मार्केट की आतिशबाजी, 8 दिन में 38 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप; 8000 अंक उछला सेंसेक्स
सस्ता कच्चा तेल बना बाजार का सपोर्ट
नवंबर में विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार को मजबूती दी है. 2 नवंबर से 9 नवंबर के बीच लगातार छह कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में नेट खरीदार रहे. इस दौरान उन्होंने कुल 53171 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने इसी अवधि में 32069 करोड़ रुपये की बिकवाली की. यानी विदेशी निवेशकों की खरीदारी घरेलू संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से 21102 करोड़ रुपये अधिक रही.
Latest Stories
रॉकेट बना Apollo Micro Systems का शेयर, एक दिन में 8% उछला; 2 साल में दिया 358% रिटर्न
दिवाली के बाद भी जारी है मार्केट की आतिशबाजी, 8 दिन में 38 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप; 8000 अंक उछला सेंसेक्स
₹6 वाला यह शेयर बना चर्चा का विषय, कंपनी को थाईलैंड से मिला बड़ा कारोबार
