TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 10% का उछाल, स्टॉक ने हिट किया 52 वीक नया हाई लेवल; निवेशकों को मिला है बंपर रिटर्न

Kalyan Jewellers shares Today: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 10% की बढ़ोतरी हुई. कंपनी ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में साल-दर-साल 64% की बढ़ोतरी दर्ज की है. मुनाफा 427 करोड़ रुपये हो गया. कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों ने अलग-अलग समय-अवधि में शानदार रिटर्न दिया है.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में बंपर उछाल. Image Credit: Getty image

Highlights

  • कल्याण ज्वैलर्स के 52-वीक के नए हाई लेवल पर पहुंच गए.
  • कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • पिछले एक हफ्ते में इसमें 30 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

Kalyan Jewellers shares Today: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में बुधवार को बंपर तेजी दर्ज की गई. कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी आई और ये 52-वीक के नए हाई लेवल पर पहुंच गए. इससे एक दिन पहले ही इस ज्वैलरी रिटेलर ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के लिए मजबूत नतीजे पेश किए थे.

मुनाफे में बंपर उछाल

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया ने सितंबर तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 64 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो 427 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल की इसी अवधि में यह 260.51 करोड़ रुपये था.

कल्याण ज्वैलर्स का ऑपरेशनल रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़कर 10,323 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में 7,856 करोड़ रुपये था.

पहली छमाही का प्रदर्शन

वि़त्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए, कंपनी का नेट प्रॉफिट 48 फीसदी बढ़कर 776 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 525 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 38 फीसदी बढ़कर 20,912 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 15,125 करोड़ रुपये था.

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि मौजूदा त्योहारी तिमाही की शुरुआत काफी मजबूत रही है, जिसमें नवरात्रि और धनतेरस के दौरान अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी आगामी शादी के सीजन को लेकर काफी पॉजिटिव है और उम्मीद है कि तिमाही का अंत भी मजबूत स्थिति के साथ होगा.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का प्रदर्शन

आज BSE पर कल्याण ज्वैलर्स के शेयर 630 रुपये के भाव पर खुले. कारोबार के दौरान यह शेयर 672.10 रुपये के उच्च स्तर और 620.60 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों ने अलग-अलग समय-अवधि में शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 30 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. पिछले एक महीने में यह शेयर 22 फीसदी से अधिक उछला है. वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर में 10 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. पिछले छह महीने में 66 फीसदी और एक साल में शेयर में 33 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी बने रॉकेट, निवेशकों ने मिनटों में कमा डाले ₹4.5 लाख करोड़; इस तेजी के पीछे क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.