अगले हफ्ते ये कंपनियां करेंगी डिविडेंड का ऐलान! लिस्ट में ITC और Gillette India भी शामिल, क्या आपके पास हैं ये शेयर
अगले हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़े और मिडकैप शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं. आईटीसी जिलेट इंडिया भारत पेट्रोलियम आरईसी और ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग जैसी कंपनियां अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं. एक्स डिविडेंड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इस डिविडेंड के हकदार नहीं होंगे.
Dividend stocks: शेयर बाजार में डिविडेंड अनाउंसमेंट निवेशकों के लिए हमेशा खास मानी जाती है. डिविडेंड किसी कंपनी के मुनाफे का वह हिस्सा होता है जो शेयरधारकों को दिया जाता है. अगले हफ्ते कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड अनाउंस कर चुकी हैं और उनके शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं. तो आइये जानते है कि अगले हफ्ते कौन सी कंपनी कब और कितना डिविडेंड देने जा रही है.
एनर्जी और PSU कंपनी
एनर्जी और सरकारी कंपनियां अगले हफ्ते डिविडेंड देने जा रही हैं. Bharat Petroleum Corporation Limited ने प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड अनाउंस किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 2 फरवरी 2026 तय की गई है. आरईसी लिमिटेड भी 4.60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी है. वहीं हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.
FMCG और कंज्यूमर सेक्टर
FMCG सेक्टर से आईटीसी और Gillette India Limited निवेशकों के लिए बड़े डिविडेंड की घोषणा कर चुकी हैं. Gillette India ने अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड मिलाकर प्रति शेयर 180 रुपये देने का ऐलान किया है. ITC Limited ने प्रति शेयर 6.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इन दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट 4 फरवरी रखी गई है.
टेक और इंडस्ट्रियल कंपनी
टेक और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कई कंपनियों ने भी डिविडेंड अनाउंस किया है. Styrenix Performance Materials Limited प्रति शेयर 23 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है. Alldigi Tech Limited ने 30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. इसके अलावा एक्सेल्या Accelya Solutions India Limited और Great Eastern Shipping Company Limited
ने भी अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड अनाउंस किया है.
ये भी पढ़ें- Ashish Kacholia और FII का डबल दांव, इन 3 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 5 साल में 300 फीसदी तक रिटर्न
निवेशकों के लिए क्या है जरूरी बात
डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है. एक्स डिविडेंड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक डिविडेंड के हकदार नहीं होते. इसलिए डिविडेंड इनकम चाहने वाले निवेशकों के लिए अगले हफ्ते का कैलेंडर काफी अहम रहने वाला है. हालांकि निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को समझना भी जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




