Ashish Kacholia और FII का डबल दांव, इन 3 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 5 साल में 300 फीसदी तक रिटर्न

दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia के तीन चुनिंदा शेयरों में विदेशी निवेशकों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Vasa Denticity Man Industries और Shaily Engineering Plastics ऐसे स्टॉक्स हैं जहां Big Whale और FII का डबल भरोसा नजर आया.

Ashish Kacholia Stock Image Credit: money9live

Ashish Kacholia stocks: जब किसी स्टॉक में दिग्गज निवेशक और विदेशी निवेशक दोनों एक साथ दांव लगाते हैं, तो रिटेल निवेशकों की नजर अपने आप उस पर टिक जाती है. Q3 में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है, जहां दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia के कुछ पसंदीदा शेयरों में FIIs ने भी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह संकेत देता है कि स्मार्ट मनी इन कंपनियों के बिजनेस और ग्रोथ स्टोरी को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 स्टॉक्स के बारे में.

Vasa Denticity Ltd

डेंटल हेल्थकेयर से जुड़ी इस कंपनी में Ashish Kacholia और FII दोनों की दिलचस्पी बढ़ी है. Ashish Kacholia की कंपनी में करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं Q3 में FIIs ने 3.5 फीसदी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 7 फीसदी कर दी है. घरेलू डेंटल मार्केट के विस्तार और किफायती हेल्थकेयर सॉल्यूशन पर फोकस इस स्टॉक को लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाता है. इसके शेयरों में 30 जनवरी के 0.99 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 602 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 185 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Man Industries India Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑयल गैस सेक्टर से जुड़ी इस पाइप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में भी डबल भरोसा दिख रहा है. Ashish Kacholia की मजबूत हिस्सेदारी के साथ FIIs ने Q3 में 1.02 फीसदी स्टेक बढ़ाई है जिसके बाद हिस्सेदारी 3.35 फीसदी तक बढ़ गया है.

सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पुश और कैपेक्स फोकस के चलते इस सेक्टर में आगे भी ग्रोथ की संभावना देखी जा रही है. कंपनी के शेयरों में 30 जनवरी को 1.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली जिसके बाद यह 326 रुपये पर बंद हुए. 5 साल में कंपनी ने 312 फीसदी की रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- उतार-चढ़ाव भरे मार्केट में भी चमके ये शेयर, एक सप्ताह में डबल डिजिट में रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल

Shaily Engineering Plastics Ltd

प्रिसिजन प्लास्टिक और FMCG से जुड़ी इस कंपनी में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है. Ashish Kacholia की करीब पांच फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ FIIs ने भी Q3 में अपना भरोसा और मजबूत किया है और 0.71 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाकर 12.1 फीसदी कर दी है.

ग्लोबल क्लाइंट बेस और मल्टी सेक्टर एक्सपोजर इस स्टॉक को स्मार्ट मनी की पसंद बना रहा है. इसके शेयरों में 30 जनवरी के 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 1914 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 300 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.