Stocks to Watch : IIFL Finance, IndusInd Bank, Sona BLW समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
23 जुलाई को शेयर बाजार में कई शेयरों पर नजर रहेगी. HPCL को जून तिमाही में घाटा हुआ, जबकि IndusInd Bank, IIFL Finance, Nippon Life AMC और NACL Industries ने मजबूत नतीजे पेश किए. Dr Reddy's के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. Sona Comstar ने DENSO के साथ साझेदारी की, जबकि Shoppers Stop की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में 22 जुलाई को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92 फीसदी टूटकर 76,755.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 23,996.25 पर आ गया. इस दौरान 1,443 शेयरों में तेजी, 2,616 शेयरों में गिरावट और 170 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 23 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Shoppers Stop
मल्टी ब्रांड फैशन रिटेलर Shoppers Stop ने जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2 फीसदी बढ़कर 1,291.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,161.1 करोड़ रुपये था.
Nippon Life India Asset Management
Nippon Life India Asset Management का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 27.2 फीसदी बढ़कर 504 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 396 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.
IIFL Finance
IIFL Finance ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 189.3 फीसदी बढ़कर 675.1 करोड़ रुपये पहुंच गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 233.4 करोड़ रुपये था.
IndusInd Bank
IndusInd Bank ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए. बैंक का नेट प्रॉफिट 46.5 फीसदी बढ़कर 1,002.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि बाजार का अनुमान 725 करोड़ रुपये का था. पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 684 करोड़ रुपये था.
Sona BLW Precision Forgings
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली Sona Comstar ने जापान की DENSO Corporation के साथ साझेदारी की है. दोनों कंपनियां मिलकर दो जॉइंट वेंचर स्थापित करेंगी, जो इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए एडवांस पावरट्रेन सिस्टम के विकास, निर्माण और बिक्री पर काम करेंगे.
Hindustan Petroleum Corporation (HPCL)
HPCL को जून तिमाही में बड़ा झटका लगा. कंपनी को 11,526.4 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जबकि पिछली तिमाही में उसने 4,901.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. कमजोर मार्केटिंग मार्जिन के कारण कंपनी की कमाई पर दबाव पड़ा.
Dr Reddy’s Laboratories
Dr Reddy’s Laboratories के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे. कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू सभी अनुमान से काफी नीचे रहे. सालाना आधार पर भी कंपनी के प्रमुख वित्तीय आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मुनाफे पर दबाव साफ नजर आया.
NACL Industries
NACL Industries ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 59.8 फीसदी बढ़कर 20.84 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 13.04 करोड़ रुपये था.
इसे भी पढ़ें- 72% तक भागेगा ये रियल एस्टेट स्टॉक! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.