बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24100 के नीचे; ट्रंप टैरिफ से बुरी तरह टूटे फार्मा स्टॉक्स

Nifty पर InterGlobe Aviation, Cipla, Max Healthcare, Sun Pharma और Dr. Reddy's Laboratories के शेयर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Bajaj Auto, ONGC, Maruti Suzuki, Hindalco और Nestle India के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और ये प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे.

NSE Image Credit: NSE

Stock Market Opening Bell : घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को कमजोरी के साथ हुई. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला. सुबह कारोबार के दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 361.08 अंक टूटकर 77,109.03 पर और निफ्टी 102.60 अंक फिसलकर 24,085.10 पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान 1,069 शेयरों में बढ़त, 1,187 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 167 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी फार्मा में देखने को मिली.

निफ्टी के गेनर-लूजर

Nifty पर InterGlobe Aviation, Cipla, Max Healthcare, Sun Pharma और Dr. Reddy’s Laboratories के शेयर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Bajaj Auto, ONGC, Maruti Suzuki, Hindalco और Nestle India के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और ये प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे.

कच्चे तेल में तेजी से बढ़ी चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की संभावना को कम बताया है. इसके साथ ही अमेरिका लगातार 11वीं रात भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले करता रहा. इन घटनाओं के बाद ब्रेंट क्रूड 91.51 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि शुरुआती कारोबार में यह 92.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास भी रहा.

सोना-चांदी भी चमके

बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच कीमती धातुओं में भी तेजी देखने को मिली. गोल्ड फ्यूचर करीब 1.21 फीसदी और सिल्वर फ्यूचर लगभग 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Adani Green Energy, Adani Power, BPCL, Dr Reddy’s Laboratories, IndusInd Bank, JSW Energy, Nestlé India, NTPC Green Energy, Tata Communications, UCO Bank, United Spirits, UTI Asset Management, Nippon Life India Asset Management, HFCL, HPCL, SRF, Shoppers Stop, Tips Music समेत कई कंपनियां शामिल हैं.

IPO बाजार में भी हलचल

आज Cube Highways Trust InvIT का 5,000 करोड़ रुपये का IPO और Shree Balaji Mala का 18.90 करोड़ रुपये का IPO निवेशकों के लिए खुल गया है.

इसके अलावा Metalic Technoforge का 49.96 करोड़ रुपये का IPO दूसरे दिन के लिए खुला है, जबकि Gulf Lloyds का 18.19 करोड़ रुपये का IPO तीसरे दिन निवेशकों के लिए उपलब्ध है.

रुपया हुआ कमजोर

भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 96.36 पर खुला. मंगलवार को रुपया 96.24 पर बंद हुआ था, यानी आज शुरुआती कारोबार में रुपये में कमजोरी देखने को मिली.

फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर अगस्त 2028 से 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा. इस फैसले का असर फार्मा शेयरों पर देखने को मिल रहा है.

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 862 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 0.72 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. इस दौरान सेंसेक्स 238 अंक नीचे 77,470 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,188 के स्तर पर आ गया था. सरकारी बैंक और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली नजर आई थी.

इसे भी पढ़ें- Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.