Stocks to Watch: Welspun Corp, Coal India, BEL, Tata Power समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
आज के कारोबार में Coal India, Bharat Electronics (BEL), Tata Power, Tata Chemicals, Tata Motors, Gravita India, Godfrey Phillips India और Welspun Corp जैसे शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते बाजार की नजर में रह सकते हैं. इन कंपनियों से जुड़ी खबरों के आधार पर इनके शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कारोबारी सत्र में लगातार पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए शानदार वापसी की. सोमवार को सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 76,835.78 पर और निफ्टी 228.50 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. करीब 2,646 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,530 शेयरों में गिरावट रही और 176 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. आज यानी 28 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं.
Tata Chemicals
Tata Chemicals ने जून तिमाही (Q1 FY27) में कमजोर नतीजे पेश किए हैं. कंपनी को इस तिमाही में 17 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 252 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था. कंपनी के मुताबिक कम रियलाइजेशन, अन्य आय में कमी और जॉइंट वेंचर से कम आय की वजह से नतीजों पर असर पड़ा.
Godfrey Phillips India
सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली Godfrey Phillips India ने जून तिमाही में कमजोर नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट दोनों में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आज शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है.
Coal India
Coal India ने जून तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.69 फीसदी बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8,797 करोड़ रुपये था. मामूली बढ़त के बावजूद निवेशकों की नजर कंपनी के आगे के आउटलुक पर रहेगी.
Tata Power
Tata Power ने बाजार की उम्मीदों से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़ा है. रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन और पावर जेनरेशन कारोबार से मजबूत योगदान मिलने के कारण कंपनी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही, हालांकि मार्जिन पर कुछ दबाव बना रहा.
Tata Motors
Tata Motors ने बताया है कि गुजरात में आई भारी बाढ़ के कारण उसके सानंद प्लांट और सप्लायर इकाइयों का कामकाज अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है. इसका असर कंपनी के कई प्रमुख पैसेंजर व्हीकल मॉडल के उत्पादन पर पड़ा है. इस खबर के चलते शेयर पर नजर रहेगी.
Gravita India
Gravita India ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.1 फीसदी बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 93.3 करोड़ रुपये था. बेहतर नतीजों के चलते शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
Bharat Electronics (BEL)
सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics (BEL) ने जून तिमाही में बाजार के अनुमान के अनुरूप नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन बाजार की उम्मीद से कमजोर रहा. इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, जिसे अब शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.
Welspun Corp
Welspun Corp को अमेरिका के लिटिल रॉक स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से 960 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कोटेड लाइन पाइप्स की आपूर्ति के लिए है. बड़े ऑर्डर की खबर के बाद आज कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.