Stocks to Watch : Jammu & Kashmir Bank, Coforge, United Spirits समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें नजर!

6 मई को कई कंपनियों के तिमाही नतीजों और अपडेट्स के चलते बाजार में हलचल रहने की उम्मीद है. Jammu & Kashmir Bank Ltd, Hero MotoCorp, और Coforge Ltd ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कुछ में मिला-जुला रुख रहा. इंफ्रा, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर Image Credit: @Money9live

Stocks to Watch : मंगलवार को बाजार गिरकर बंद हुआ था. हालांकि, दिन के निचले स्तरों से अच्छी-खासी रिकवरी देखने को मिली थी. अब देखना होगा कि क्या बाजार में आज तेजी लौटती है या नहीं? इसके अलावा बुधवार यानी आज कुछ स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे और अहम अपडेट सामने आए हैं. कुछ कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ नतीजे कमजोर रहे हैं. ऐसे में इन स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.

Jammu & Kashmir Bank Ltd

कंपनी ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. नेट प्रॉफिट 36.5 फीसदी बढ़कर 798 करोड़ रुपये रहा. NII 0.5 फीसदी बढ़कर 1,487.5 करोड़ रुपये हुआ. एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है. GNPA 2.50 फीसदी और NNPA 0.64 फीसदी पर आ गया. प्रोविजन कवरेज रेशियो 90 फीसदी से ऊपर बना हुआ है.

Spandana Sphoorty Financial Ltd

कंपनी ने जबरदस्त टर्नअराउंड दिखाया. 434.3 करोड़ रुपये के घाटे से निकलकर 5.27 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. EBITDA 121 करोड़ रुपये रहा, हालांकि रेवेन्यू 37.4 फीसदी घटकर 260 करोड़ रुपये हो गया.

KEC International Limited

कंपनी को 1,002 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर T&D, रिन्यूएबल, ट्रांसपोर्टेशन और केबल्स से जुड़े हैं.

PNC Infratech Ltd

NHAI के साथ विवाद सुलझाते हुए कंपनी ने 234.72 करोड़ रुपये का सेटलमेंट स्वीकार किया, जो आगरा बायपास प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

Larsen & Toubro

नेट प्रॉफिट 3.1 फीसदी घटकर 5,326 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रिकरिंग आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई. कंपनी 38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी.

Hero MotoCorp

नेट प्रॉफिट 29.6 फीसदी बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 17.14 लाख वाहन बेचे और 75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया.

Coforge Ltd

कंपनी का नेट प्रॉफिट 144.8 फीसदी बढ़कर 612.3 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 4,450.4 करोड़ रुपये और EBITDA 916.8 करोड़ रुपये रहा.

Raymond Realty

नेट प्रॉफिट 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 161 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 1,156.8 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की.

United Spirits

कंपनी का NSV 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये हुआ. पूरे साल में 7.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.

United Breweries

नेट प्रॉफिट 4.4 फीसदी बढ़कर 101.7 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रेवेन्यू 2,247.8 करोड़ रुपये तक गिर गया. कंपनी 10 रुपये का डिविडेंड देगी.

Lloyds Metals and Energy

कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया. नेट प्रॉफिट 202 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 6,020 करोड़ रुपये पहुंचा.

Grasim Industries

NCLAT ने CCI द्वारा लगाया गया 301.61 करोड़ रुपये का जुर्माना रद्द कर दिया है और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.