Stocks to Watch: RVNL, MRF, Wipro, BSE, Vodafone Idea और Airtel के शेयरों पर रखें नजर, आज दिख सकती है हलचल

निवेशकों ने ग्लोबल इंटरेस्ट-रेट आउटलुक को लेकर कम होती चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों व जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं से बने नए दबाव के बीच संतुलन बनाया. जानकारों का कहना है कि बाजार का तेजी वाला ट्रेंड (बुलिश स्ट्रक्चर) बरकरार है.

इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव. Image Credit: @Money9live

Stocks to Watch Today: सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और कारोबार लगभग बिना किसी बदलाव के बंद हुआ, क्योंकि निवेशकों ने ग्लोबल इंटरेस्ट-रेट आउटलुक को लेकर कम होती चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों व जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं से बने नए दबाव के बीच संतुलन बनाया.

आज के कारोबार में अलग-अलग खबरों और पहली तिमाही के नतीजों की वजह से विप्रो, बीएसई, वोडाफोन आइडिया, हुंडई इंडिया और एयरटेल जैसे शेयरों पर नजर रहेगी.

टेक्निकल तौर पर, एनालिस्ट्स का कहना है कि हाल के कंसोलिडेशन के बावजूद निफ्टी अहम 24,350–24,500 सपोर्ट जोन के ऊपर बना हुआ है, जिससे बाजार का तेजी वाला ट्रेंड (बुलिश स्ट्रक्चर) बरकरार है.

Wipro, BSE

NSE इंडिसेस की छमाही समीक्षा के तहत, IT कंपनी Wipro निफ्टी इंडेक्स से बाहर हो जाएगी, जबकि BSE लिमिटेड भारत के बेंचमार्क 50-स्टॉक इंडेक्स में शामिल होगी. NSE इंडिसेस ने 10 अगस्त को जारी एक बयान में कहा कि ये बदलाव 30 सितंबर, 2026 से लागू होंगे, यानी ये 29 सितंबर, 2026 को कारोबार बंद होने के बाद प्रभावी होंगे.

Vodafone Idea

कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने सोमवार को पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नुकसान को कम करके 3,754 करोड़ रुपये कर दिया. पिछले साल की इसी तिमाही में यह नुकसान 6,608 करोड़ रुपये था. ऑपरेशन से होने वाली आय सालाना आधार पर 6% बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये हो गई.

Bharti Airtel

सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, Bharti Airtel की B2B शाखा Airtel Business और टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी ITI लिमिटेड ने कंपनियों को डिजिटल सॉल्यूशन बेचने के लिए साझेदारी की है. उम्मीद है कि इस कदम से ITI के कोटे का लाभ उठाकर Airtel Business की सरकारी क्षेत्र (जिसमें रक्षा क्षेत्र भी शामिल है) में हिस्सेदारी बढ़ेगी.

Hyundai India

Hyundai Motor India का लक्ष्य 2027 तक कुल मिलाकर 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री करना है, क्योंकि कंपनी देश में कनेक्टेड और सॉफ्टवेयर-आधारित वाहन तकनीकों को अपनाने की गति बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने सोमवार को कहा कि भारतीय सड़कों पर पहले से ही 8,00,000 से ज़्यादा Hyundai कनेक्टेड कारें मौजूद हैं, और इसके पोर्टफोलियो में कनेक्टेड वाहनों की पैठ 2019 में 4% से बढ़कर 2026 में 20% हो गई है, जो कि पांच गुना वृद्धि है.

PNB

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपनी गैर-ब्याज आय (non-interest income) बढ़ाने के लिए दिसंबर तक वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है. बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अशोक चंद्रा ने यह जानकारी दी। सरकारी बैंक अब इस महीने के अंत तक 1,300 और CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर) तैनात करने की योजना बना रहा है. इन्हें 1,300 अन्य चिन्हित शाखाओं में तैनात किया जाएगा.

ONGC

सरकारी कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) और Shell Energy India ने डीपवॉटर और अल्ट्रा-डीपवॉटर तेल और गैस की खोज के साथ-साथ लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सोर्सिंग में अवसरों का पता लगाने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

MRF, RVNL

MRF और RVNL के शेयरों पर नजर रहेगी क्योंकि ये कंपनियां आज अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी.

यह भी पढ़ें: NSE की इस लिस्ट Wipro बाहर, BSE की होगी एंट्री; भारत की दिग्गज कंपनियों के साथ आएगी नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.