1 साल में 445% चढ़ा यह छुटकू शेयर, कंपनी पर नहीं है कोई कर्ज, भाव ₹50 से कम
Take Solutions के शेयर में सोमवार को तेज उछाल देखने को मिला और यह 2% अपर सर्किट के साथ ₹42.04 पर पहुंच गया. इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा ₹5 करोड़ के Innovation Fund की घोषणा है, जो AI, डीप टेक और हेल्थ सेक्टर के स्टार्टअप्स में निवेश करेगा, जिससे भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ी है.
Take Solutions Multibagger Return: सोमवार, 6 अप्रैल को Take Solutions के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 2% अपर सर्किट के साथ ₹42.04 पर पहुंच गया. इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी द्वारा ₹5 करोड़ के शुरुआती फंड के साथ नया Innovation Fund लॉन्च करने की घोषणा है. यह फंड भविष्य की टेक्नोलॉजी और हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा. निवेशकों के लिए अच्छी बात है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है.
AI और हेल्थ सेक्टर पर फोकस
कंपनी ने बताया कि यह Innovation Fund खास तौर पर उन स्टार्टअप्स में निवेश करेगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप टेक और हेल्थ व वेलनेस सेक्टर में काम कर रहे हैं. Take Solutions का कहना है कि यह कदम कंपनी को नई तकनीकों से जुड़ने और लंबे समय में बेहतर ग्रोथ हासिल करने में मदद करेगा. यह फंड ऐसे स्टार्टअप्स को सपोर्ट करेगा जो डेटा, AI और साइंस के जरिए हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक्स और लोगों की सेहत से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव ला रहे हैं.
शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
Take Solutions का शेयर पिछले एक साल में जबरदस्त प्रदर्शन कर चुका है. इस दौरान इसमें करीब 445% की तेजी आई है. वहीं, पिछले 6 महीनों में शेयर 200% से ज्यादा चढ़ा है और सिर्फ 1 महीने में करीब 28% की बढ़त दर्ज की गई है. फिलहाल, शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर ₹49.90 से करीब 16% नीचे है, जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹7.26 (अप्रैल 2025) रहा था.

कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹610 करोड़ |
| पी/ई रेशियो (TTM) | 374.73 |
| पी/बी रेशियो | 23.63 |
| इंडस्ट्री पी/ई | 53.07 |
| डेब्ट टू इक्विटी | 0.00 |
| ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) | 15.55% |
| EPS (TTM) | 0.11 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 1.74 |
| फेस वैल्यू | 1 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: शुरुआती गिरावट के बाद तेजी के साथ बाजार बंद, निवेशकों ने कमाए 5 लाख करोड़; दोनों इंडेक्स 1% से अधिक उछले
90 रुपये से सस्ता! NMDC ने बढ़ाई आयरन ओर की कीमतें, शेयर 52 वीक हाई के करीब; फोकस में रखें स्टॉक
Wipro को सिंगापुर की इस कंपनी से मिला ₹9,314 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, IT कंपनी भी खरीदने की तैयारी; फोकस में रखें शेयर
