टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट, Tata Chemicals 7.5%, TMPV और TCS 2 फीसदी टूटे, खत्म हो गई पिछले सेशन की बढ़त

टाटा ट्रस्ट्स ने कहा है कि वह टाटा संस को पब्लिक करने के लिए सहमत नहीं है. ट्रस्ट ने अपनी पुरानी बात दोहराई है कि टाटा ग्रुप के 100 साल से अधिक पुराने स्ट्रक्चर को बनाए रखा जाना चाहिए.

टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट. Image Credit: @Canva/Money9live

एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का फिर से चेयरमैन नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद, 18 सितंबर को टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिससे पिछले सेशन में हुई कुछ बढ़त खत्म हो गई. शुक्रवार को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई, इससे बीते दिन आई बढ़त खत्म हो गई.

इन शेयरों में गिरावट

टाटा केमिकल्स के शेयरों में 7.6% तक की गिरावट आई, जबकि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 3.1% की गिरावट दर्ज की गई. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में 2% और टाटा पावर के शेयरों में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई.

इससे पहले के सेशन में इनमें तेजी आई थी, जब टाटा संस ने एन. चंद्रशेखरन को चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त किया था और कहा था कि वह पब्लिक लिस्टिंग पर विचार करेगी.

वहीं, शेयरहोल्डर शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने का प्रस्ताव दिया है.

खुलकर सामने आए मतभेद

गुरुवार को टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन नियुक्त किया और पब्लिक लिस्टिंग पर विचार करने का फैसला किया. इस कदम से नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाली इस कंपनी को कंट्रोल करने वाली फैमिली चैरिटी के साथ टकराव की स्थिति बन गई है और 158 साल पुराने ग्रुप के अंदर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं.

कई मुद्दों पर टकराव

चंद्रशेखरन और नोएल टाटा की अगुवाई वाले टाटा ट्रस्ट्स (जिसके पास होल्डिंग कंपनी की 66% हिस्सेदारी है) के बीच कई मुद्दों पर टकराव हुआ है. इनमें टाटा संस की संभावित लिस्टिंग, एयर इंडिया का बढ़ता घाटा और एक माइनॉरिटी शेयरहोल्डर का कंपनी से बाहर निकलने का प्लान शामिल है.

31 ग्रुप कंपनियों की होल्डिंग कंपनी

31 ग्रुप कंपनियों की होल्डिंग कंपनी, टाटा संस की संभावित लिस्टिंग से वैल्यू बढ़ सकती है और लिस्टेड टाटा कंपनियों का वैल्यूएशन बेहतर हो सकता है, खासकर उन कंपनियों का जिनकी हिस्सेदारी अनलिस्टेड पैरेंट कंपनी में है. टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स और टाटा इन्वेस्टमेंट उन कंपनियों में शामिल हैं जिनकी टाटा संस में हिस्सेदारी है.

लिस्टेड टाटा ग्रुप कंपनियों में टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की टाटा संस में 3.06% हिस्सेदारी है, जबकि टाटा केमिकल्स के पास 2.53% हिस्सेदारी है. टाटा पावर की हिस्सेदारी 1.65% है, जबकि इंडियन होटल्स, टाटा कंज्यूमर और टाटा इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी क्रमशः 1.11%, 0.4% और 0.25% है.

ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, टाटा केमिकल्स की टाटा संस में लगभग 2.5% हिस्सेदारी है.

ये कंपनी बनाती है 1 किलोमीटर से ज्यादा लिखने वाली कलम, 115 देशों में कारोबार; शेयर बाजार में भी है नाम