टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट, Tata Chemicals 7.5%, TMPV और TCS 2 फीसदी टूटे, खत्म हो गई पिछले सेशन की बढ़त

टाटा ट्रस्ट्स ने कहा है कि वह टाटा संस को पब्लिक करने के लिए सहमत नहीं है. ट्रस्ट ने अपनी पुरानी बात दोहराई है कि टाटा ग्रुप के 100 साल से अधिक पुराने स्ट्रक्चर को बनाए रखा जाना चाहिए.

टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट. Image Credit: @Canva/Money9live

एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का फिर से चेयरमैन नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद, 18 सितंबर को टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिससे पिछले सेशन में हुई कुछ बढ़त खत्म हो गई. शुक्रवार को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई, इससे बीते दिन आई बढ़त खत्म हो गई.

इन शेयरों में गिरावट

टाटा केमिकल्स के शेयरों में 7.6% तक की गिरावट आई, जबकि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 3.1% की गिरावट दर्ज की गई. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में 2% और टाटा पावर के शेयरों में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई.

इससे पहले के सेशन में इनमें तेजी आई थी, जब टाटा संस ने एन. चंद्रशेखरन को चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त किया था और कहा था कि वह पब्लिक लिस्टिंग पर विचार करेगी.

वहीं, शेयरहोल्डर शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने का प्रस्ताव दिया है.

ये कंपनी बनाती है 1 किलोमीटर से ज्यादा लिखने वाली कलम, 115 देशों में कारोबार; शेयर बाजार में भी है नाम