Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार; टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल, इंडिगो-इटरनल में तेजी

Opening Bell: तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी खत्म होने और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स में उछाल आया.

शेयर बाजार Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त.
  • HCL Tech के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई.
  • ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त.

Opening Bell: शुक्रवार 18 सितंबर को शेयर ने बढ़त के साथ शुरुआत की और दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले. BSE सेंसेक्स 241.50 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 74,556.09 पर खुला. निफ्टी 50 इंडेक्स 46.65 अंक या 0.20 फीसदी बढ़कर 23,317 पर ट्रेड कर रहा था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से Eternal, L&T, IndiGo, Airtel और Adani Ports सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियां रहीं. TCS, Tech Mahindra और HCL Tech के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त हुई और यह सबसे ज्यादा बढ़त वाला इंडेक्स रहा.

यह भी पढ़ें: मूडीज ने FY27 में भारत की ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% किया, घरेलू इकोनॉमिक एक्टिविटी मजबूत