कर्ज ना के बाराबर… सेमीकंडक्टर बूम में ये 5 स्टॉक्स बन रहे किंग, फंडामेंटल भी मजबूत; 5 साल में दिया 1148% तक का रिटर्न

आज के समय में चिप्स हर तकनीक की जरूरत बन चुके हैं, चाहे मोबाइल हो, कंप्यूटर, कार या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ISM 2.0 की शुरुआत की है, जिसका मकसद देश में ही चिप्स का निर्माण बढ़ाना और भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा बनाना है.

Semiconductors Stocks Image Credit: AI/Canva

Debt Free semiconductor Stocks: भारत अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार इस सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए बड़े कदम उठा रही है. आज के समय में चिप्स हर तकनीक की जरूरत बन चुके हैं, चाहे मोबाइल हो, कंप्यूटर, कार या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ISM 2.0 की शुरुआत की है, जिसका मकसद देश में ही चिप्स का निर्माण बढ़ाना और भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा बनाना है.

इस मिशन के तहत रिसर्च, ट्रेनिंग और नई टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया जा रहा है. इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी भी बढ़ाई जा रही है. ऐसे में निवेशकों के लिए इस सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स पर नजर रखना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं इस सेक्टर की ग्रोथ और 5 मजबूत कर्ज मुक्त कंपनियों के बारे में.

भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर की बढ़ती ताकत

सेमीकंडक्टर आज हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जान हैं. भारत सरकार इस सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. ISM 2.0 के तहत देश में चिप बनाने की मशीनें, मटेरियल और डिजाइन तैयार करने पर फोकस रहेगा. सरकार ने FY 2026-27 के लिए इस मिशन में 1000 करोड़ रुपये का बजट रखा है.

इसका मकसद नए स्किल्ड इंजीनियर तैयार करना और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है. भारत का सेमीकंडक्टर बाजार तेजी से बढ़ रहा है. साल 2023 में इसका साइज करीब 38 अरब डॉलर था, जो 2030 तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है.

HCL-Foxconn प्रोजेक्ट से बढ़ेगी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में HCL और Foxconn के जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट की नींव रखी है. यह प्लांट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनेगा. यह प्रोजेक्ट भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी और रोजगार भी पैदा होंगे.

5 कर्ज मुक्त सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर नजर

कंपनी का नामशेयर कीमत (₹)कर्ज (D/E)कुल कर्ज (₹ करोड़)कंपनी की वैल्यू (₹ करोड़)P/EP/Bमुनाफा ग्रोथ (3 साल)5 साल में रिटर्न (%)
Tata Elxsi4,8500.003,06,24652.810.812.6%78
CG Power7180.0311,29,205101.814.515.6%1148
Bharat Electronics4350.0031,79,75453.613.931.0%904
Mindteck India216.90.006,92924.62.4544
Moschip technologies192.30.0037,145103.010.073.1%0.10

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकता है. सरकार का सपोर्ट और प्राइवेट निवेश इस सेक्टर को मजबूत बना रहा है. हालांकि निवेश करने से पहले कंपनी की स्थिति और वैल्यूएशन समझना जरूरी है. फिलहाल इन स्टॉक्स को वॉचलिस्ट में रखना बेहतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें- AI और रोबोटिक सर्जरी से बदल रहा हेल्थकेयर, ये 3 स्माल कैप स्टॉक्स दे सकते हैं मल्टीबैगर रिटर्न! 5 साल में 672% तक का उछाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.