इस टेक्सटाइल शेयर में आई तूफानी तेजी, REEBOK ब्रांड के साथ हुई बड़ी डील, मुकुल अग्रवाल ने भी लगाया है पैसा

Lux Industries भारत की प्रमुख इनरवियर कंपनियों में शामिल है और वॉल्यूम के लिहाज से देश की सबसे बड़ी इनरवियर कंपनी मानी जाती है. पुरुष इनरवियर बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है. कंपनी का 95 फीसदी फिल रेट है, जो इंडस्ट्री के औसत 80 फीसदी से काफी बेहतर है.

मुकुल अग्रवाल Image Credit: money9live

शुक्रवार को टेक्सटाइल कंपनी Lux Industries के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर इंट्राडे में करीब 10 फीसदी चढ़कर 1,340 रुपये तक पहुंच गए. बाद में शेयर कुछ मुनाफावसूली के बाद 1,300.60 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा RILUK IPCO Limited के साथ REEBOK ब्रांड के लिए ब्रांड लाइसेंसिंग एग्रीमेंट (BLA) पर साइन करना है. इस स्टॉक में मुकुल अग्रवाल की 1.47 फीसदी की होल्डिंग है.

REEBOK ब्रांड के लिए हुआ लाइसेंसिंग समझौता

Lux Industries ने RILUK IPCO Limited के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है. इस समझौते के तहत कंपनी के वर्टिकल-बी को भारत में REEBOK ब्रांड के नाम से पुरुषों और महिलाओं के इनरवियर और थर्मल वियर डिजाइन, निर्माण और बिक्री का विशेष अधिकार मिलेगा. कंपनी का मानना है कि इस साझेदारी से उसका प्रीमियम इनरवियर पोर्टफोलियो मजबूत होगा और भारतीय बाजार में उसकी मौजूदगी और बढ़ेगी.

कारोबार की प्रमुख बातें

Lux Industries भारत की प्रमुख इनरवियर कंपनियों में शामिल है और वॉल्यूम के लिहाज से देश की सबसे बड़ी इनरवियर कंपनी मानी जाती है. पुरुष इनरवियर बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है. कंपनी का 95 फीसदी फिल रेट है, जो इंडस्ट्री के औसत 80 फीसदी से काफी बेहतर है.

कंपनी के पास नौ आधुनिक इकाइयों में सालाना 34 करोड़ से अधिक कपड़ों का उत्पादन करने की क्षमता है. इसके उत्पाद देशभर में 2 लाख से ज्यादा रिटेल स्टोरों के जरिए बिकते हैं. इसके अलावा कंपनी 46 से अधिक देशों में निर्यात करती है. Lux Industries के पास 5,000 से ज्यादा SKU और 100 से अधिक उत्पाद श्रेणियां हैं, जिनमें इनरवियर, आउटरवियर, रेनवियर और एथलीजर वियर शामिल हैं.

कंपनी का कामकाज

Lux Industries Limited पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए इनरवियर, होजरी और रोजमर्रा के कपड़ों का निर्माण करने वाली भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है. कोलकाता स्थित इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 1957 में Biswanath Hosiery Mills के रूप में हुई थी.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया ने इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कंपनी घटा रही कर्ज!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.