सरकार की सब्सिडी से चमक सकते हैं ये 3 फर्टिलाइजर शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल? दिया 61% तक का रिटर्न
Food grains की मांग भी बढ़ती जा रही है. ज्यादा प्रोडक्शन के लिए किसानों को उर्वरकों यानी फर्टिलाइजर की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि आने वाले वर्षों में फर्टिलाइजर उद्योग की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. सरकार भी किसानों को राहत देने के लिए उर्वरक सब्सिडी पर लगातार खर्च बढ़ा रही है.

Fertilizer Stocks: भारत की आबादी लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही Food grains की मांग भी बढ़ती जा रही है. ज्यादा प्रोडक्शन के लिए किसानों को उर्वरकों यानी फर्टिलाइजर की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि आने वाले वर्षों में फर्टिलाइजर उद्योग की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. सरकार भी किसानों को राहत देने के लिए उर्वरक सब्सिडी पर लगातार खर्च बढ़ा रही है. हाल ही में खरीफ 2026 सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटाश आधारित उर्वरकों पर 41,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी मंजूर की गई है.
इसके अलावा Nano Urea और Nano DAP जैसे नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है. ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत है, कारोबार स्थिर है और भविष्य के लिए विस्तार की योजनाएं भी हैं. फर्टिलाइजर सेक्टर में ऐसी तीन कंपनियां खास चर्चा में हैं. इनमें GNFC, Chambal Fertilisers और GSFC शामिल हैं.
GNFC
- Gujarat Narmada Valley Fertilisers & Chemicals यानी GNFC देश की प्रमुख फर्टिलाइजर और केमिकल कंपनियों में से एक है. कंपनी सिर्फ यूरिया ही नहीं बनाती, बल्कि कई औद्योगिक रसायनों का भी कारोबार करती है.
- कंपनी का मूल्यांकन आकर्षक माना जाता है. इसके साथ ही निवेशकों को अच्छा डिविडेंड भी मिलता है. GNFC कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. कंपनी अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
- इसके अलावा कंपनी ने वैश्विक कंपनी INEOS के साथ मिलकर गुजरात के भरूच में एक बड़ा एसीटिक एसिड प्लांट लगाने की योजना बनाई है.
- वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मजबूत नकदी स्थिति और विस्तार योजनाएं इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही हैं.
Chambal Fertilisers
- Chambal Fertilisers देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की यूरिया निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी करीब चार दशक से इस क्षेत्र में काम कर रही है और KK Birla Group का हिस्सा है.
- कंपनी अब केवल यूरिया कारोबार पर निर्भर नहीं रहना चाहती. यही वजह है कि वह औद्योगिक रसायन, फसल सुरक्षा उत्पाद, विशेष पोषक तत्व और बीज कारोबार में भी विस्तार कर रही है.
- कंपनी नए केमिकल प्लांट शुरू करने की तैयारी में है, जिससे भविष्य में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.
- हाल के नतीजों में कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. यही वजह है कि कई निवेशक इसे फर्टिलाइजर सेक्टर का मजबूत खिलाड़ी मानते हैं.
GSFC
- Gujarat State Fertilizers & Chemicals यानी GSFC देश की पुरानी और भरोसेमंद फर्टिलाइजर कंपनियों में से एक है. यह कंपनी गुजरात सरकार द्वारा समर्थित है.
- GSFC फर्टिलाइजर के साथ-साथ केमिकल, विशेष रसायन और कृषि सेवाओं के क्षेत्र में भी काम करती है.
- हालांकि हाल के समय में कंपनी के मुनाफे में कुछ गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इनकम में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
- मजबूत मांग, नई प्रोडक्शन क्षमता और बेहतर संचालन की वजह से कंपनी के कारोबार में आगे सुधार देखने को मिल सकता है.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
फर्टिलाइजर सेक्टर को सरकार की नीतियों, कृषि क्षेत्र की मांग और बढ़ती Food grains जरूरतों का सीधा फायदा मिल सकता है. GNFC, Chambal Fertilisers और GSFC जैसी कंपनियां मजबूत बैलेंस शीट, विस्तार योजनाओं और लंबे अनुभव की वजह से निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं. हालांकि किसी भी निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और अपने जोखिम को समझना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- 25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.