कच्चा तेल टूटा, शेयर बाजार दौड़ा; सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23,900 के पार, IT शेयरों में बंपर रैली

सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 156 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 23,923.05 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 537 अंक यानी 0.71 फीसदी चढ़कर 76,596.31 के स्तर पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी और FMCG शेयरों में देखने को मिली.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच लगातार दो सप्ताह तक चले तनाव के बाद दोनों देशों की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिसका पॉजिटिव असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला. सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 156 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 23,923.05 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 537 अंक यानी 0.71 फीसदी चढ़कर 76,596.31 के स्तर पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी और FMCG शेयरों में देखने को मिली.

कच्चे तेल में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकने की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड 7.44 फीसदी गिरकर दिन के निचले स्तर 89.58 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश के लिए राहत की खबर मानी जाती है, क्योंकि इससे महंगाई और इंपोर्ट बिल पर दबाव कम हो सकता है.

निफ्टी के गेनर-लूजर

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर InterGlobe Aviation, Tata Consumer, Bajaj Finance, Asian Paints और Infosys के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, ONGC, Wipro और Apollo Hospitals के शेयर दबाव में रहे.

आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे

आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Aeroflex Industries, Aurionpro Solutions, Balaji Amines, Bharat Electronics, Canara Bank, CCL Products (India), Capri Global Capital, Coal India, Coforge, Epigral, Gallantt Ispat, Godfrey Phillips India, Gravita India, Happiest Minds Technologies, Home First Finance Company India, Housing & Urban Development Corporation (HUDCO), Indus Towers, JK Paper, Mold-Tek Packaging, NESCO, Northern Arc Capital, P N Gadgil Jewellers, R R Kabel, Sagar Cements, Supreme Petrochem, Sumitomo Chemical India, Tata Chemicals, Tata Power Company, Tejas Networks, Tilaknagar Industries, Tamilnad Mercantile Bank और Usha Martin शामिल हैं. इन कंपनियों के नतीजों के चलते आज इनके शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

IPO बाजार में भी हलचल

  • Propshop Events & Exhibitions और Advance Technoforge के SME IPO आज निवेशकों के लिए खुल रहे हैं.
  • मेनबोर्ड सेगमेंट के Xtranet Technologies, Indo-MIM और Lohia Corp IPO के सब्सक्रिप्शन के लिए आज अंतिम दिन है.
  • इसके अलावा, Silverstorm Parks & Resorts IPO दूसरे दिन के लिए खुला है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 82.43 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

रुपये की मजबूत शुरुआत

सोमवार को भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 96.14 पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 96.57 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 118 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 143 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 0.79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.79 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 24 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में दबाव रहा था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ था, वहीं, निफ्टी 102.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 23,767.45 पर आ गया था. इस दौरान 2,050 शेयरों में तेजी, 1,961 शेयरों में गिरावट और 196 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए थे.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : Bank of Baroda, NTPC, Tata Consumer समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.