मार्च में बाजार की हालत रही खराब, लेकिन इन 5 शेयरों ने भरी उड़ान; निवेशकों को मिला 256% तक का रिटर्न
ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का संघर्ष अब अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है और पूरे क्षेत्र में लगातार फैलता जा रहा है. इसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार पर भारी दबाव बना हुआ है. इस उथल-पुथल भरे दौर में भी कुछ शेयरों ने जोरदार छलांग लगाई है.
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय शेयर बाजार पर भारी दबाव बना हुआ है. मार्च में बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई, जो 2020 के बाद से सबसे बड़ी मंथली गिरावट है. ये इंडेक्स लगातार चौथे महीने गिरावट के साथ बंद हुए हैं. इसकी मुख्य वजहें कई तरह के दबाव हैं, जिनमें भारतीय रुपये का कमजोर होना, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसा निकालना शामिल है. ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का संघर्ष अब अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है और पूरे क्षेत्र में लगातार फैलता जा रहा है.
अल्फाविजन ओवरसीज इंडिया
Alfavision Overseas का शेयर सोमवार के सत्र में 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 13.08 रुपये पर बंद हुआ. इस स्टॉक ने मार्च 2026 में 256 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
नोबल पॉलीमर्स
नोबल पॉलीमर्स का शेयर प्राइस 1.72 फीसदी बढ़कर 1.72 रुपये पर बंद हुआ. इस स्टॉक ने एक महीने में लगभग 173 फीसदी का रिटर्न दिया है.
D & H India
सोमवार को D & H India के शेयर की कीमत 1.42 फीसदी बढ़कर 293.85 रुपये पर बंद हुई. पिछले एक महीने में इस शेयर में 101 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है.
Integrated Proteins
सोमवार को Integrated Proteins के शेयर की कीमत 2 फीसदी बढ़कर 72.75 रुपये पर बंद हुई. इस शेयर ने एक महीने में अपने निवेशकों को 85.16 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Titan Biotech
सोमवार को Titan Biotech के शेयर की कीमत 5 फीसदी तक बढ़कर 457.70 रुपये पर पहुंच गई. इस शेयर ने एक महीने में 107 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का बाजारों पर भारी असर जारी है, क्योंकि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का मौजूदा टकराव अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच गया और पूरे क्षेत्र में फैल गया. इसकी वजह से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और FII का लगातार बाहर जाना देखने को मिला है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HAL के शेयरों में बंपर उछाल, DAC से हेलिकॉप्टर खरीदने की मंजूरी के बाद चढ़ा स्टॉक; जानें- टारगेट प्राइस
तीन दिन में 200% उछला ESDS Software Solution का शेयर, लिस्टिंग के बाद से ही रॉकेट बना स्टॉक
Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 23700 के नीचे; अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक में सबसे अधिक गिरावट
