बाजार को ले डूबेगी ये जंग, जानिए कल क्या होगा?
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 19 मई को सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 81,362 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 24,793 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही. अजानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा सहित कुल 10 के शेयर्स 2.50% तक गिरे. M&M, टाइटन और मारुति के शेयरों में 1.6% तक की तेजी रही. निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट और 17 में तेजी रही. NSE का PSU बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा 2.04% नीचे आया. इसके अलावा, मीडिया में 1.91%, रियल्टी में 1.60%, मेटल में 1.29% और IT में 0.94% की गिरावट रही. अकेले ऑटो सेक्टर 0.52% चढ़कर बंद हुआ.
भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को कुछ खास हलचल देखने को नहीं मिली. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सतर्क संकेतों और मध्य पूर्व में चल रहे जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया. सीमित दायरे में कारोबार करने वाले सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स 19 जून को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए.लगभग 928 शेयरों में तेजी आई, 2907 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
More Videos
UPL, Mobikwik, Airtel, CP Plus, Waree Ener, YES Bk, Jio Fin, IDFC First में बड़ी हलचल
MONEY MASTER: बाजार में भूचाल, कहां बनेगा माल?
Tata Steel, VEDL, IRFC, Afcon Infra में क्या करें? किन मेटल शेयरों में बनेगा मोटा माल?
