इस कंपनी ने किया ₹1800 करोड़ के नए बिजनेस का ऐलान, केबल-वायर्स स्टॉक्स में मचा हड़कंप! KEI समेत कई शेयर 8% तक टूटे

Aditya Birla Group की 1,800 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के साथ UltraVolt के जरिए वायर्स और केबल्स बिजनेस में एंट्री की खबर से केबल-वायर्स स्टॉक्स में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. KEI Industries के शेयर 8% तक टूटे, जबकि Polycab India में करीब 6% और Finolex Cables व RR Kabel में भी तेज गिरावट आई. Havells India के शेयर भी दबाव में रहे.

केबल-वायर्स स्टॉक्स Image Credit: MONEY9LIVE.COM

UltraVolt: केबल-वायर्स स्टॉक्स में शुक्रवार, 4 सितंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली. Aditya Birla Group के वायर्स और केबल्स सेगमेंट में एंट्री की तैयारी और करीब 1,800 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की खबर के बाद सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने की आशंका से मौजूदा कंपनियों के स्टॉक्स पर दबाव बढ़ गया. इस दौरान KEI Industries, Polycab India, Finolex Cables, R R Kabel और Havells India के शेयर्स में तेज गिरावट दर्ज की गई.

KEI Industries के शेयर 8% तक टूटे

KEI Industries के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला. कंपनी का स्टॉक शुक्रवार को BSE पर 5,069.95 रुपये के भाव पर ओपन हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 5,292.50 रुपये पर क्लोज हुआ था. शुरुआती कारोबार में शेयर 8% से ज्यादा टूटकर 4,855.75 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

Polycab India में करीब 6% की गिरावट

Polycab India के शेयर्स में भी भारी सेलिंग प्रेशर देखने को मिला. कंपनी का शेयर सुबह के कारोबार में करीब 6% गिरकर 8,308.55 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में Polycab India का शेयर 8,825 रुपये पर क्लोज हुआ था.

Finolex Cables और R R Kabel भी दबाव में

Finolex Cables के शेयर्स में भी करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई. स्टॉक पिछले क्लोज 1,273.15 रुपये के मुकाबले गिरकर 1,210.40 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. वहीं, R R Kabel के शेयर भी करीब 7% टूटे. कंपनी का स्टॉक 2,526.30 रुपये पर ओपन हुआ, जबकि पिछला क्लोज 2,618.80 रुपये था. कारोबार के दौरान शेयर 2,420 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

Havells India के शेयर भी 3% से ज्यादा गिरे

केबल-वायर्स सेक्टर में बिकवाली का असर Havells India पर भी देखने को मिला. कंपनी का शेयर 1,177 रुपये पर ओपन हुआ, जबकि पिछला क्लोज 1,200 रुपये था. शुरुआती कारोबार में स्टॉक 3% से ज्यादा गिरकर 1,157.60 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

क्या है UltraVolt का असर

केबल-वायर्स स्टॉक्स में आई इस गिरावट की बड़ी वजह Aditya Birla Group की इस सेक्टर में एंट्री को माना जा रहा है. ग्रुप चेयरमैन Kumar Mangalam Birla ने नए वायर्स और केबल्स बिजनेस का नाम UltraVolt रखने की घोषणा की है. UltraVolt को ग्रुप की सीमेंट यूनिट UltraTech के तहत रखा जाएगा. कंपनी की योजना लॉन्च के समय कैपेसिटी के हिसाब से वायर्स सेगमेंट में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने की है. इसके अलावा ग्रुप अगले पांच साल में India के टॉप टू वायर-एंड-केबल प्लेयर्स में शामिल होने का लक्ष्य रखता है.

इस नई एंट्री से सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने की आशंका है. यही वजह है कि इन्वेस्टर्स ने मौजूदा केबल-वायर्स कंपनियों के स्टॉक्स में सेलिंग शुरू कर दी. मार्केट में यह चिंता बढ़ी है कि एक बड़े कॉरपोरेट ग्रुप की एंट्री से मौजूदा कंपनियों की मार्केट रीच और कॉम्पिटिटिव पोजिशन पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors का ₹41580 करोड़ का बड़ा दांव, Iveco Group डील को इटली की मंजूरी, अब शेयरधारकों की बारी

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.