FII ने बदला रुख, AI ट्रेड से पैसा निकला, Nifty 25,000 की तैयारी में? इन 4 सेक्टर में दिख सकता है मोमेंटम!

भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की वापसी है. जुलाई में FII ने भारतीय शेयर बाजार में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट खरीदारी की. यह फरवरी के बाद पहला महीना रहा, जब FII नेट खरीदार रहे.

ai buzz Image Credit: ai/canva

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगस्त का महीना बेहतर रह सकता है. विदेशी निवेशकों की बाजार में वापसी और एशिया में AI ट्रेड से पैसा निकलने की प्रक्रिया को भारतीय शेयरों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. बाजार में हाल की तेजी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है और जानकारों का मानना है कि कई सेक्टर और चुनिंदा शेयर अगस्त में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. हालांकि, बाजार में एकतरफा तेज तेजी की उम्मीद नहीं है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसका कच्चे तेल की कीमतों पर असर बाजार के लिए जोखिम बना हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में शेयर बाजार में तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

पिछले 10 साल में अगस्त रहा है अच्छा

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार के लिए अगस्त का ट्रैक रिकॉर्ड पिछले एक दशक में काफी अच्छा रहा है. Motilal Oswal Financial Services के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 साल में Nifty 50 और Nifty 500 छह-छह बार अगस्त में बढ़े हैं. इन मौकों पर Nifty 50 में औसत बढ़त करीब 1.4 फीसदी रही, जबकि Nifty 500 में करीब 1.7 फीसदी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है.

4 महीने की कंसोलिडेशन के बाद Nifty में तेजी की उम्मीद

जानकारों के मुताबिक, जुलाई में बाजार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा और Nifty ने महीने का अंत मजबूती के साथ किया. उन्होंने कहा कि अगस्त में सीजनल ट्रेंड मिला-जुला रहा है, लेकिन करीब चार महीने की कंसोलिडेशन के बाद Nifty में आगे भी तेजी जारी रह सकती है. Nifty जुलाई के अंत में करीब 0.3 फीसदी बढ़कर 24,383 पर बंद हुआ. पूरे जुलाई महीने में इंडेक्स में करीब 2.2 फीसदी की तेजी रही.

FII की बाजार में वापसी

भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की वापसी है. जुलाई में FII ने भारतीय शेयर बाजार में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट खरीदारी की. यह फरवरी के बाद पहला महीना रहा, जब FII नेट खरीदार रहे. इसके अलावा, बाजार में VIX कम होना और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिरता भी बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माने जा रहे हैं.

AI ट्रेड से पैसा निकलना भारत के लिए अच्छा संकेत

ET के मुताबिक, अगस्त में सीजनल ट्रेंड के हिसाब से इक्विटी बाजार का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता अभी बनी हुई है, लेकिन AI ट्रेड से धीरे-धीरे पैसा निकलना भारत के लिए पॉजिटिव हो सकता है. Nifty पिछले कुछ हफ्तों से Ascending Base Triangle जैसा पैटर्न बना रहा है. अगर पश्चिम एशिया में तनाव ज्यादा नहीं बढ़ता है तो Nifty आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,800 के स्तर को टेस्ट कर सकता है.

Midcap और Smallcap में दिख रहा मोमेंटम

रिपोर्ट के मुताबिक, Nifty Next 50 और Nifty 500 में ब्रेकआउट देखने को मिला है. इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मोमेंटम बना हुआ है. ऐसे में ये इंडेक्स अगस्त में Nifty 50 से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. जुलाई में Nifty Midcap 100 में 1.8 फीसदी, Nifty Smallcap 250 में 1.1 फीसदी और Nifty 500 में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

इन सेक्टर में दिख सकता है दम

जानकारों की मानें तो बाजार में फिलहाल तेजी सभी शेयरों में एक जैसी नहीं है. स्टॉक और सेक्टर के हिसाब से प्रदर्शन अलग-अलग रह सकता है. Auto, Pharma, FMCG और IT सेक्टर में भी सुधार देखने को मिल रहा है. हालांकि, बाजार में अभी भी स्टॉक स्पेसिफिक तेजी ज्यादा है और फिलहाल हर सेक्टर में एक साथ तेजी आने की उम्मीद कम है.

अगस्त में बाजार की दिशा कैसी रहेगी?

कुल मिलाकर, अगस्त में भारतीय शेयर बाजार का आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है. FII की वापसी, कम VIX, रुपये में स्थिरता और AI ट्रेड से पैसा निकलना बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं. टेक्निकल आधार पर 24,000 का स्तर Nifty के लिए अहम सपोर्ट है. इसके ऊपर बने रहने पर Nifty 24,750 से 25,000 की ओर बढ़ सकता है. वहीं पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने या कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने पर बाजार की चाल बिगड़ सकती है.

ऐसे माहौल में जानकारों की राय है कि अगस्त में लार्जकैप के साथ चुनिंदा NBFC, Pharma, Metals, Realty, Auto, FMCG और IT शेयरों पर नजर रखी जा सकती है, लेकिन बाजार में स्टॉक-स्पेसिफिक तेजी रहने की संभावना ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.