Nifty IT में लगातार उछाल, विप्रो-इन्फोसिस से लेकर टेक महिंद्रा तक के शेयरों में तेजी, मार्केट वैल्यू में ₹3.82 लाख करोड़ का इजाफा

Nifty IT Index Today: शुरुआती कारोबार में यह इंडेक्स एक बार फिर करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. पिछले एक सप्ताह में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10.90 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

आईटी के शेयरों में तेजी जारी. Image Credit: canva

Highlights

  • रिकॉर्ड उछाल की तरफ निफ्टी आईटी.
  • भारतीय टेक्नोलॉजी शेयरों में नजर आ रही रिकवरी.
  • जुलाई में इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में बढ़त हुई.

Nifty IT Index Today: निफ्टी आईटी इंडेक्स में जारी तेजी गुरुवार 30 जुलाई को भी बरकरार है. शुरुआती कारोबार में यह इंडेक्स एक बार फिर करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. ग्लोबल AI ट्रेड की वजह से भारी गिरावट झेलने के बाद भारतीय टेक्नोलॉजी शेयरों में वापसी देखने को मिल रही है. दक्षिण कोरिया, चीन और ताइवान जैसे बाजारों में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट ने घरेलू निफ्टी IT इंडेक्स को बढ़ावा दिया है.

दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी

Q1 नतीजे और घरेलू फैक्टर्स

IT कंपनियों के अच्छे Q1 नतीजों और भारतीय शेयर बाजार में तेजी जैसे घरेलू फैक्टर्स ने भी IT शेयरों में तेजी लाने में मदद की है.

निफ्टी आईटी में रिकॉर्ड तेजी

पिछले एक सप्ताह में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10.90 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. एक महीने में इस टेक इंडेक्स में 17 फीसदी से अधिक की तेजी आई है, जो जुलाई 2020 के बाद से इसका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. उस समय इंडेक्स एक महीने में 22 फीसदी ऊपर चढ़ा था.

जुलाई में शानदार वापसी के साथ भारतीय IT शेयरों ने निवेशकों की महीनों की निराशा को खत्म कर दिया है. इससे मार्केट वैल्यू में 3.82 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि शॉर्ट सेलर्स ने मंदी वाले दांव वापस ले लिए और निवेशकों ने यह सवाल उठाया कि क्या AI से होने वाले बदलावों के डर ने वैल्यूएशन को बहुत अधिक बढ़ा दिया था.

इन शेयरों में रही जोरदार तेजी

जुलाई में इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में बढ़त हुई, जिनमें से सात में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स 26% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद HCL टेक्नोलॉजीज (25%) और LTIMindtree (24.6%) का नंबर रहा. TCS में 20% की बढ़त हुई, जबकि टेक महिंद्रा, कोफोर्ज और इंफोसिस में क्रमशः 16.9%, 16.67% और 15.35% की तेजी आई.

यह भी पढ़ें: भारत के पावर सेक्टर में आने वाला है बूम! इन 3 कंपनियों पर रखें नजर; ₹9 लाख करोड़ के निवेश से चमक सकते हैं शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.