BHEL, BEML समेत इन 8 कंपनियों पर रखें नजर, Vande Bharat प्रोजेक्ट से चमक सकते हैं शेयर; रेलवे के विस्तार का मिल सकता है फायदा

Vande Bharat ट्रेनों के विस्तार के साथ भारतीय रेलवे तेजी से अपने नेटवर्क का आधुनिकीकरण कर रहा है. BHEL, BEML, Siemens और Jupiter Wagons जैसी कंपनियां Vande Bharat प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रही हैं. ट्रेन निर्माण, प्रोपल्शन सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, Kavach System और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े ऑर्डर इन कंपनियों के कारोबार को मजबूती दे सकते हैं.

वंदे भारत ट्रेन. Image Credit: @PTI

Vande Bharat Stocks: भारत में Vande Bharat ट्रेनों का तेजी से विस्तार हो रहा है. भारतीय रेलवे आने वाले वर्षों में सैकड़ों Vande Bharat ट्रेनसेट्स को नेटवर्क में शामिल करने की योजना पर काम कर रहा है. सरकार का फोकस रेलवे के आधुनिकीकरण, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को मजबूत करने पर है. ऐसे में ट्रेन निर्माण, प्रोपल्शन सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, सेफ्टी टेक्नोलॉजी, रेलवे कंपोनेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा हो रहे हैं.

रेलवे के इस बड़े विस्तार का फायदा केवल ट्रेन बनाने वाली कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी रेलवे सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों को भी मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं उन 8 कंपनियों के बारे में, जो Vande Bharat प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रही हैं.

BHEL

BHEL ने Vande Bharat Sleeper ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए Titagarh Rail Systems के साथ मिलकर सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर, ट्रैक्शन कन्वर्टर और ट्रैक्शन मोटर की सप्लाई शुरू कर दी है. कंपनी को Rail Borne Maintenance Vehicles (RBMVs) का ऑर्डर भी मिला है, जिससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में उसकी मौजूदगी और मजबूत हुई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 422 रुपये पर बंद हुआ.

Titagarh Rail Systems

Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, Titagarh Rail Systems और BHEL के कंसोर्टियम को भारतीय रेलवे से करीब 24,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत 80 Vande Bharat Sleeper ट्रेनसेट्स का निर्माण और 35 वर्षों तक उनका रखरखाव किया जाएगा. ट्रेनों की फाइनल असेंबली चेन्नई और लातूर स्थित रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में होगी. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 860 रुपये पर बंद हुआ.

BEML

BEML ने भारत का पहला स्वदेशी Vande Bharat Sleeper ट्रेनसेट तैयार किया है. इसमें ऑक्सीजन लेवल मेंटेनेंस सिस्टम, टेम्परेचर कंट्रोल, मॉड्यूलर पैंट्री और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. कंपनी ने बेंगलुरु में रोलिंग स्टॉक एक्सपोर्ट हैंगर का भी उद्घाटन किया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,812 रुपये पर बंद हुआ.

Ramkrishna Forgings

Ramkrishna Forgings ने Vande Bharat Sleeper Coach प्रोजेक्ट के लिए पहला पूरी तरह असेंबल LHB Bogie Frame भेजा है. इसमें सस्पेंशन सिस्टम, डिस्क ब्रेक और व्हील्स जैसे अहम कंपोनेंट्स शामिल हैं. यह उपलब्धि कंपनी को रेलवे रोलिंग स्टॉक और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चेन में मजबूत स्थिति दिला सकती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 568 रुपये पर बंद हुआ.

Kernex Microsystems India

Kernex Microsystems India ने दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर के टुंडला-पनकी धाम सेक्शन पर Kavach Version 4.0 Automatic Train Protection (ATP) सिस्टम सफलतापूर्वक शुरू किया है. इस स्वदेशी सेफ्टी सिस्टम का परीक्षण Vande Bharat और Shatabdi Express जैसी ट्रेनों के साथ किया गया है. यह सिस्टम 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार के लिए मंजूरी प्राप्त कर चुका है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2,035 रुपये पर बंद हुआ.

Sona BLW Precision Forgings

Sona BLW Precision Forgings ने Vande Bharat और मेट्रो ट्रेनों के लिए एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम विकसित किया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट, न्यूमैटिक कंपोनेंट्स और व्हील स्लिप प्रोटेक्शन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन की विश्वसनीयता को बेहतर बनाएगा. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 705 रुपये पर बंद हुआ.

Siemens

Siemens को Titagarh Rail Systems से पुणे मेट्रो विस्तार परियोजना के लिए प्रोपल्शन सिस्टम और Train Control & Monitoring System (TCMS) की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी ट्रैक्शन कन्वर्टर, ट्रैक्शन मोटर और अन्य आधुनिक रेल सिस्टम उपलब्ध कराएगी. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3,659 रुपये पर बंद हुआ.

Jupiter Wagons

Jupiter Wagons पश्चिम बंगाल के हुगली में Vande Bharat ट्रेनों और मेट्रो कोच के निर्माण के लिए नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है. कंपनी की सहयोगी इकाई Jupiter Tatravagonka Railwheel Factory को Vande Bharat ट्रेनों के लिए 5,376 व्हीलसेट्स की सप्लाई का 215 करोड़ रुपये का Letter of Intent (LoI) भी मिला है. इसके अलावा कंपनी ओडिशा में 2,500 करोड़ रुपये की लागत से फोर्ज्ड व्हील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 254.30 रुपये पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें: HFCL समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, 2026 में अब तक दिया 213 फीसदी तक रिटर्न; जानें डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.