₹13,500 करोड़ का लोन क्यों ले रही है Vedanta? डिमर्जर के बाद सामने आई असली वजह
अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप के डिमर्जर के बाद, वेदांता एलुमिनियम करीब ₹13,500 करोड़ का नया घरेलू लोन जुटाने की तैयारी कर रही है. इस खबर ने बाजार में कई सवाल खड़े किए हैं, खासकर डिमर्जर के तुरंत बाद इतनी बड़ी रकम की आवश्यकता को लेकर. निवेशक यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या यह वित्तीय दबाव का संकेत है या फिर एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.
दरअसल, यह लोन नए प्लांट लगाने, नई फैक्ट्री बनाने या कारोबार का विस्तार करने के लिए नहीं लिया जा रहा है. कंपनी इस रकम का उपयोग अपने पुराने कर्ज को नए कर्ज से बदलने के लिए कर रही है, जिसे बैंकिंग की भाषा में डेट रिफाइनेंसिंग कहा जाता है. डेट रिफाइनेंसिंग तब होती है जब कोई कंपनी अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए नया कर्ज लेती है और इस नए कर्ज की शर्तें पुराने की तुलना में अधिक सुविधाजनक होती हैं, जैसे लंबी चुकौती अवधि, कम ब्याज दर या बेहतर पुनर्गठन.
More Videos
क्या दौड़ेगा Vodafone Idea का शेयर? ₹20 जाएगा या ₹8.25 पर गिरेगा, जल्द मिल सकते हैं 7000 करोड़
बाजार में कमाई के मौके! Juniper, Dabur, Muthoot Fin से SRF और UPL तक, इन शेयरों में क्या करें?
Hind Zinc, Coforge, Moschip, R-Power, Adani Ent, Sarda Energy, DeccanGold, Manappuram में क्या करें?
