Vedanta Share Price: अच्छी-बुरी दोनों तरह की खबरों के बीच क्या हैं वेदांता पर एक्सपर्ट्स के लक्ष्य?
वेदांता लिमिटेड के शेयर हाल ही में मिली-जुली खबरों के बीच चर्चा में हैं. एक ओर, कंपनी अपनी कॉपर और निकल इकाइयों की रीब्रांडिंग कर रही है, जिससे क्षमता विस्तार योजनाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है. अब कॉपर व्यवसाय वेदांता कॉपर के नाम से जाना जाएगा, जिसमें स्टरलाइट कॉपर, फुजैराह गोल्ड और वेदांता कॉपर इंटरनेशनल (VCI) शामिल होंगे. वहीं, निकल कारोबार को वेदांता निकल के रूप में रीब्रांड किया गया है.
दूसरी ओर, कंपनी की जाम्बिया स्थित कॉपर इकाई, कॉपरटेक मेटल्स, को ऑडिटरों से गोइंग कंसर्न पर चेतावनी मिली है. ऑडिटरों ने व्यापार जारी रखने को लेकर चिंताएं जताई हैं, विशेषकर FY25 में कोंकोला कॉपर माइंस के ₹30.24 करोड़ के परिचालन घाटे के कारण. यह इकाई अमेरिकी SEC में IPO के लिए फाइलिंग कर चुकी है, जिससे ये चिंताएं और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं. इन मिली-जुली खबरों के बीच, वेदांता के शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
More Videos
बंपर लिस्टिंग के बाद Laser Power में कितना दम? न मिले SBI फंड तो मायूस मत होना, मिलेगा मौका!
Tata Power, HSCL, Shadowfax, Alvius SSWL, Canara HSBC, Siyaram Silk में क्या करें?
Adani Power, NTPC Green, Ather Energy, Avanti Feeds, Dixon Tech, Vascon Engineers में क्या करें?
