2 दिन में 40 फीसदी चढ़ा ये पेनी स्टॉक, जानें क्यों लग रहा अपर सर्किट; देखें रिपोर्ट
Vertex Securities का पेनी स्टॉक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया है. महज 2 दिनों में शेयर करीब 40 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 56 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

Vertex Securities: भारतीय शेयर बाजार में जहां अधिकांश निवेशक बड़े और स्थापित शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं एक पेनी स्टॉक ने अचानक निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 10 रुपये से कम कीमत वाला Vertex Securities का शेयर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया. बुधवार को कंपनी का शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 4.18 रुपये पर बंद हुआ. खास बात यह है कि सिर्फ दो कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 40 फीसदी उछल चुका है, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 48 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.
2 दिन में 40 फीसदी की तेजी, एक हफ्ते में 48 फीसदी रिटर्न
Vertex Securities के शेयर ने हाल के दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 48 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, एक महीने में इसमें 50 फीसदी और पिछले तीन महीनों में 44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, लंबी अवधि की बात करें तो यह शेयर पिछले एक वर्ष में 23 फीसदी उछल चुका है. इसके बावजूद पांच वर्षों के निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर साबित हुआ है और करीब 160 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
आखिर क्यों लग रहा है लगातार अपर सर्किट
कंपनी के राइट इश्यू और पूंजी जुटाने की प्रक्रिया के बाद निवेशकों की रुचि बढ़ी है. मार्च 2026 में कंपनी ने 14.80 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट इश्यू लॉन्च किया था. इसके तहत शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में नए शेयर खरीदने का मौका दिया गया था.
कंपनी ने 7.40 करोड़ आंशिक रूप से चुकता इक्विटी शेयर 2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए थे. राइट इश्यू के जरिए जुटाई गई पूंजी से कंपनी अपने कारोबार को मजबूत करने और विस्तार योजनाओं को गति देने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इसी उम्मीद में निवेशक शेयर में खरीदारी कर रहे हैं.
वित्तीय नतीजे रहे कमजोर
हालांकि, शेयर में तेजी के बावजूद कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में अभी सुधार की जरूरत दिखाई दे रही है. मार्च 2026 तिमाही में Vertex Securities की नेट सेल्स 3.1 फीसदी बढ़कर 1.39 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.35 करोड़ रुपये थी.
दूसरी ओर, कंपनी का घाटा बढ़ गया है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 1.26 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 0.46 करोड़ रुपये था. EBITDA भी नकारात्मक रहा और घाटा बढ़कर 1.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
क्या करती है कंपनी
Vertex Securities वित्तीय सर्विसेज क्षेत्र में काम करती है. कंपनी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी ब्रोकिंग सेवाएं प्रदान करती है. इसके अलावा कंपनी Mutual Funds, NCDs, Bonds, Insurance Products और IPO से जुड़ी सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है. 1987 में स्थापित यह कंपनी Transwarranty Finance Limited की सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है.
यह भी पढ़ें: 1 दिन में सोना ₹4,300 और चांदी ₹10,000 हुई सस्ती, शादी सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए मौका
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.