इस छुपा रुस्तम स्टॉक पर रखें नजर, Coca-Cola, Pepsi और Nestle जैसी कई कंपनियां हैं कस्टमर; तेजी से बढ़ा रही है कैपेसिटी

Vidhi Specialty Food Ingredients एक ऐसा स्मॉल कैप स्टॉक है, जो तेजी से ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है. Coca-Cola, Pepsi, Nestle और Unilever जैसी ग्लोबल कंपनियां इसकी कस्टमर हैं, जो इसके मजबूत बिजनेस मॉडल को दिखा रहे हैं. 80 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट और मजबूत क्लाइंट बेस इसे खास बनाते हैं. ऐसे में यह स्टॉक आने वाले समय में निवेशकों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

शेयर मार्केट Image Credit: canva/AI image

Vidhi Specialty Food Ingredients: स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर में एक ऐसी कंपनी उभरकर सामने आ रही है, जिस पर अभी ज्यादा चर्चा नहीं होती है. हालांकि, इसका बिजनेस मॉडल और ग्रोथ स्टोरी इसे खास बनाती है. यह कंपनी है Vidhi Specialty Food Ingredients, जो Coca-Cola, Pepsi, Nestle, Mondelez, Britannia, Pfizer, Cipla और Unilever जैसी ग्लोबल कंपनियों को सप्लाई करती है. फूड कलर बनाने वाली यह कंपनी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता मानी जाती है और 80 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है.

ग्लोबल क्लाइंट बेस बना सबसे बड़ी ताकत

Vidhi Specialty Food Ingredients की सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत क्लाइंट नेटवर्क है. कंपनी जिन मल्टीनेशनल ब्रांड्स को सप्लाई करती है, वे इसकी क्वालिटी और विश्वसनीयता को दिखा रहे हैं. फूड कलर का इस्तेमाल केवल फूड और बेवरेज में ही नहीं, बल्कि फार्मा, कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर जैसे कई सेक्टर में होता है, जिससे कंपनी का बिजनेस काफी डाइवर्सिफाइड बनता है.

कैपेसिटी एक्सपेंशन से खुल रहा ग्रोथ का नया रास्ता

कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा ड्राइवर इसका कैपेसिटी एक्सपेंशन है. दहेज प्लांट में कंपनी ने अपनी क्षमता 325 मीट्रिक टन प्रति माह से बढ़ाकर 675 मीट्रिक टन प्रति माह कर दी है. आगे इसे 1,000 मीट्रिक टन प्रति माह तक ले जाने का लक्ष्य है. इसके अलावा रोहा प्लांट में भी नई क्षमता जोड़ने की योजना है, जिससे आने वाले समय में उत्पादन और बढ़ेगा.

हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स पर बढ़ता फोकस

Vidhi अब केवल मात्रा बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि बेहतर मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है. कंपनी के नए प्रोडक्ट्स में 50 फीसद से ज्यादा ग्रॉस मार्जिन मिलने की संभावना है. इससे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार देखने को मिल सकता है और यह वैल्यू चेन में ऊपर जाने की रणनीति को दर्शाता है.

बिजनेस मिक्स में सुधार से बढ़ेगी कमाई

कंपनी अब लो-मार्जिन ट्रेडिंग बिजनेस को कम कर रही है और मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है. हाल के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की कुल आय का बड़ा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग से आ रहा है, जिससे मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है. यह बदलाव कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत देता है.

कैसा है शेयर का हाल

1633 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Vidhi Specialty Food Ingredients के शेयर में शुक्रवार को तेजी आई है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.42 फीसदी बढ़कर 323.55 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 5.15 फीसदी की तेजी आई है, वहीं बीते एक महीने में इसमें 9.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: BSE का बड़ा एक्शन! Ola Electric सहित 75 शेयरों के सर्किट बदले, सट्टेबाजी और तेज उतार-चढ़ाव पर लगेगा ब्रेक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.