124 फीसदी रेवेन्यू उछाल से चमका यह ज्वेलरी स्टॉक, अब 13500 करोड़ का टारगेट, सोमवार को रखें नजर
P N Gadgil Jewellers Limited ने Q4 FY26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 124 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का तिमाही रेवेन्यू 3552 करोड़ रुपये रहा जबकि पूरे साल में यह 10744 करोड़ रुपये पहुंच गया. रिटेल, फ्रेंचाइजी और ई कॉमर्स सभी सेगमेंट में मजबूत बढ़त देखने को मिली है.
Jewellery Stock: ज्वेलरी सेक्टर में एक कंपनी ने अपनी तेज ग्रोथ से मार्केट को चौंका दिया है. P N Gadgil Jewellers Limited ने जनवरी से मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों का ध्यान खींचा है. शादी और फेस्टिव सीजन की मजबूत मांग के साथ कंपनी ने अपने कारोबार में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. तेजी से बढ़ते स्टोर नेटवर्क और फ्रेंचाइजी विस्तार ने इस ग्रोथ को और मजबूती दी है. यही वजह है कि अब यह कंपनी निवेशकों की पसंद बनती जा रही है.
तिमाही में 124 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 3552 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1587 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 124 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 10744 करोड़ रुपये रहा है. यह पहली बार है जब कंपनी ने 10000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत मांग और बिजनेस मॉडल को दिखाता है.
शेयर प्राइस और वैल्यूएशन
कंपनी का शेयर करीब 635 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है और इसमें 2.64 तेजी देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 8616 करोड़ रुपये है. इसका PE रेशियो लगभग 22.6 के आसपास है. इसका ROE 17 फीसदी है और इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 16 फीसदी का रिटर्न दिया है.
हर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन
कंपनी के रिटेल बिजनेस में 102 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. फ्रेंचाइजी ऑपरेशन में 132 फीसदी की तेजी आई है. ई कॉमर्स सेगमेंट ने भी 67 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है. प्रोडक्ट के लिहाज से गोल्ड वॉल्यूम 27 फीसदी बढ़ा है जबकि सिल्वर में 37 फीसदी और डायमंड में 125 फीसदी की तेज ग्रोथ हुई है. कंपनी का सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ भी 86 फीसदी रहा है जो मजबूत मांग को दिखाता है.
तेजी से बढ़ रहा स्टोर नेटवर्क
कंपनी ने इस तिमाही में 12 नए स्टोर जोड़े हैं जिससे कुल स्टोर की संख्या 78 हो गई है. आने वाले समय में कंपनी 25 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है. इसके बाद कुल स्टोर की संख्या 103 तक पहुंच सकती है. कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल के साथ साथ अपने स्टोर नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रही है. यह विस्तार भविष्य की ग्रोथ को मजबूत आधार दे सकता है.
क्रेडिट रेटिंग और वित्तीय मजबूती
कंपनी को हाल ही में क्रेडिट रेटिंग में अपग्रेड मिला है. इसकी रेटिंग को IND A से बढ़ाकर IND A प्लस स्टेबल कर दिया गया है. यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है. बेहतर कैश फ्लो और ग्रोथ के कारण निवेशकों का भरोसा भी बढ़ रहा है. यह अपग्रेड कंपनी के लिए एक पाजिटिव संकेत माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Hindalco से ऑर्डर मिलने के बाद फोकस में आया ये रेलवे स्टॉक, हफ्ते भर में 10% उछला भाव; रखें रडार पर
क्या है कंपनी का टारगेट
कंपनी ने आने वाले समय के लिए 13500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही 25 फीसदी सालाना ग्रोथ का अनुमान जताया है. कंपनी EBITDA मार्जिन को 7.5 फीसदी तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है. मजबूत मांग और विस्तार योजना के चलते यह कंपनी आने वाले समय में ज्वेलरी सेक्टर में एक बड़ा नाम बन सकती है.
Latest Stories
सोने में निवेश करना है? Digital Gold और Gold ETF में कौन है सही विकल्प; जानें डिटेल्स
Hindalco से ऑर्डर मिलने के बाद फोकस में आया ये रेलवे स्टॉक, हफ्ते भर में 10% उछला भाव; रखें रडार पर
अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा, क्या बाजार में लौटेगी गिरावट? एक्सपर्ट ने कहा- अहम स्तर पर निफ्टी, आगे क्या
