विजय केडिया ने इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कंपनी घटा रही कर्ज!
वित्त वर्ष 2026 के दौरान Exato Technologies की वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिला. कंपनी का कुल कर्ज घटकर 21 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 32 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रिजर्व बढ़कर 79 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 43 करोड़ रुपये था.

Vijay Kedia Stocks : शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूत तेजी के बीच आईटी कंपनी Exato Technologies के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 14 फीसदी की तेजी के साथ 480.95 रुपये पर बंद हुए. पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है. इस तेजी की बड़ी वजह दिग्गज निवेशक विजय केडिया से जुड़ी हिस्सेदारी बढ़ने की खबर रही. बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 26 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
केडिया सिक्योरिटीज ने बढ़ाई हिस्सेदारी
विजय केडिया की Kedia Securities Private Limited ने Exato Technologies के 3,58,500 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की 3.56 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इस खरीद के बाद Kedia Securities, विजय किशनलाल केडिया और नीलू प्रतिक केडिया समेत पर्सन्स एक्टिंग इन कॉन्सर्ट (PAC) की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 9,74,293 शेयर हो गई है.
FY26 में बैलेंस शीट हुई मजबूत
वित्त वर्ष 2026 के दौरान Exato Technologies की वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिला. कंपनी का कुल कर्ज घटकर 21 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 32 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रिजर्व बढ़कर 79 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 43 करोड़ रुपये था.
ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जोरदार उछाल
शेयर में केवल कीमत ही नहीं, बल्कि कारोबार की मात्रा में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. शुक्रवार को करीब 1.06 लाख शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 30 दिनों का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 35,870 शेयर रहा है. बढ़ता वॉल्यूम शेयर में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत देता है.
कंपनी का कारोबार
Exato Technologies Limited आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी एंटरप्राइज ग्राहकों को टेक्नोलॉजी आधारित सेवाएं और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. बेहतर मुनाफे, घटते कर्ज और मजबूत बैलेंस शीट के दम पर कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.