विजय केडिया के इस स्टॉक में 100% तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; आपके पोर्टफोलियो में है?

शेयर बाजार में एक ऐसा स्मॉलकैप स्टॉक सुर्खियों में है, जिसे अगले एक साल में दोगुना रिटर्न देने वाला बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी हिस्सेदारी है. अब इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह देते हुए 12 महीने के लिए 60 रुपये तक का टारगेट तय किया है.

विजय केडिया Image Credit: Money9live/Canva

Vijay Kedia Stocks : शेयर बाजार में एक ऐसा स्मॉलकैप स्टॉक चर्चा में है, जिसे अगले 12 महीनों में मौजूदा स्तर से करीब दोगुना रिटर्न देने वाला बताया गया है. खास बात यह है कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी हिस्सेदारी है. इस कंपनी का नाम Patel Engineering है. आने वाले एक साल में इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी में 100 फीसदी तक की तेजी आ सकती है. मार्केट एक्सपर्ट की ओर से इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी गई है और 60 रुपये तक का टारगेट दिया गया है. इस रिपोर्ट में आप इस कंपनी के शेयर, टारगेट प्राइस, फंडामेंटल्स और विजय केडिया की हिस्सेदारी के बारे में जानेंगे.

12 महीने में ₹60 तक का टारगेट

Commodity Samachar के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट राजेश शर्मा ने Patel Engineering में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि 12 महीने के नजरिए से इस शेयर को 28-32 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है. उन्होंने इसके लिए 50-60 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि 22 रुपये का स्टॉप-लॉस रखने की सलाह दी है. यानी मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 100 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई गई है.

विजय केडिया के पोर्टफोलियो में भी शामिल

Patel Engineering दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो का भी हिस्सा है. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, Kedia Securities Private Limited के पास कंपनी के 1,00,25,099 शेयर हैं, जो 1.01% हिस्सेदारी के बराबर हैं.

तिमाहीनिवेशक का नामकुल शेयरहिस्सेदारी
मार्च 2026केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड1,00,25,0991.01%
दिसंबर 2025केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड1,00,25,0991.01%
Source – Trendlye

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप₹3,188 करोड़
P/E रेशियो (TTM)11.86
P/B रेशियो0.72
इंडस्ट्री P/E26.42
डेट-टू-इक्विटी रेशियो0.27
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)9.07%
EPS (TTM)2.71
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू₹44.70
फेस वैल्यू₹1
Source – Groww

यह भी पढ़ें: Advit Jewels IPO में चाहिए पक्का अलॉटमेंट? जानें एक्सपर्ट का बेस्ट तरीका, भारी सब्सक्रिप्शन के बाद भी मिलेंगे शेयर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.