विजय केडिया के इस स्टॉक ने किया कमाल! ₹81 से ₹365 पहुंचा शेयर, एक साल में दे चुका 300% रिटर्न
कंपनी मई 2025 में NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के समय शेयर का भाव 81 रुपये था, जो बाद में बढ़कर करीब 365 रुपये तक पहुंच गया. तेज रैली के बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन अभी भी इंडस्ट्री के औसत के आसपास माना जा रहा है. बीते एक साल में इसने निवेशकों को करीब 300 फीसदी की शानजार रिटर्न दिया है.
Vijay Kedia Stocks : शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की किसी कंपनी में एंट्री अक्सर निवेशकों का ध्यान खींच लेती है. हाल ही में एक तेजी से बढ़ती लॉजिस्टिक्स कंपनी Iware Supplychain Services चर्चा में आई है, जिसमें विजय केडिया ने अपने व्यक्तिगत पोर्टफोलियो और इंवेस्टमेंट कंपनी दोनों के जरिये हिस्सेदारी खरीदी है. यह निवेश ऐसे समय में आया है जब कंपनी अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है और वित्तीय प्रदर्शन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज कर रही है. बीते एक साल में इसने निवेशकों को करीब 300 फीसदी की शानजार रिटर्न दिया है.
लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर में मजबूत मौजूदगी
Iware Supplychain Services Limited की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी. कंपनी वेयरहाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन, थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL), रेल रेक हैंडलिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में देशभर में अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ाया है. वर्तमान में इसके पास करीब 8 लाख वर्ग फुट वेयरहाउसिंग क्षमता है, जो 7 राज्यों में फैली 11 सुविधाओं के माध्यम से संचालित होती है. कंपनी के ग्राहक FMCG, ऑटो कंपोनेंट्स, सैनिटेशन प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्रियल गुड्स जैसे कई सेक्टर्स से जुड़े हुए हैं.
तेजी से बढ़ रहा है कारोबार
Iware Supplychain Services का वित्तीय प्रदर्शन पिछले पांच वर्षों में काफी मजबूत रहा है. कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021 में 19 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 258 करोड़ रुपये पहुंच गई. इस दौरान कंपनी ने करीब 1,258 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की है. पांच साल का रेवेन्यू CAGR लगभग 69 प्रतिशत रहा है. सिर्फ बिक्री ही नहीं, मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
EBITDA 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके साथ ही नेट प्रॉफिट लगभग 1 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गया.
सबसे बड़ी छलांग वित्त वर्ष 2026 में देखने को मिली, जब कंपनी का रेवेन्यू एक ही साल में 86 करोड़ रुपये से बढ़कर 258 करोड़ रुपये हो गया. यानी कारोबार लगभग तीन गुना बढ़ गया.
वेयरहाउसिंग विस्तार से मिल रहा फायदा
लॉजिस्टिक्स कारोबार में लगातार निवेश की जरूरत होती है. वेयरहाउस, वाहन, टेक्नोलॉजी और वर्किंग कैपिटल पर भारी खर्च करना पड़ता है. Iware Supplychain Services ने पिछले दो वर्षों में आक्रामक विस्तार किया है, जिससे कंपनी एक क्षेत्रीय खिलाड़ी से राष्ट्रीय स्तर की लॉजिस्टिक्स कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
लिस्टिंग के बाद शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
कंपनी मई 2025 में NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के समय शेयर का भाव 81 रुपये था, जो बाद में बढ़कर करीब 365 रुपये तक पहुंच गया. तेज रैली के बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन अभी भी इंडस्ट्री के औसत के आसपास माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
एक महीने से धमाल मचा रहा ये स्टॉक! कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा
5 साल में 69 गुना तक बढ़ा पैसा, ₹1 लाख बने ₹69 लाख; क्या आपके पोर्टफोलियों में हैं यह मल्टीबैगर स्टॉक
MTF को लेकर SEBI का बड़ा प्रस्ताव, NCD के जरिये फंड जुटा सकेंगे ब्रोकर, लेकिन मार्जिन में राहत नहीं
