विजय केडिया ने इस शेयर में घटाई होल्डिंग, चर्चा में आया मल्टीबैगर स्टॉक, FIIs का भी लगा है पैसा; रखें नजर

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, विजय केडिया की निवेश कंपनी Kedia Securities Private Limited के पास SPML Infra में 1.79 प्रतिशत हिस्सेदारी है. पिछली तिमाही यानी Q3FY26 में उनकी हिस्सेदारी 1.88 प्रतिशत थी. यानी उन्होंने अपनी हिस्सेदारी में मामूली कमी की है.

विजय केडिया Image Credit: vijay kedia X-@VijayKedia1, freepik

Vijay Kedia Stock : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली. हालांकि इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी SPML Infra के शेयरों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर 1.83 प्रतिशत गिरकर 187 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसके बावजूद कंपनी निवेशकों के बीच चर्चा में रही, क्योंकि दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अपनी हिस्सेदारी में मामूली कटौती की है. बीते 5 साल में देखें तो इसने निवेशकों को 1300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Vijay Kedia ने थोड़ी घटाई हिस्सेदारी

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, विजय केडिया की निवेश कंपनी Kedia Securities Private Limited के पास SPML Infra में 1.79 प्रतिशत हिस्सेदारी है. पिछली तिमाही यानी Q3FY26 में उनकी हिस्सेदारी 1.88 प्रतिशत थी. यानी उन्होंने अपनी हिस्सेदारी में मामूली कमी की है.

FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

  • मार्च 2026 में FII हिस्सेदारी: 0.36 प्रतिशत
  • अप्रैल 2026 में FII हिस्सेदारी: 0.52 प्रतिशत

प्रमोटर हिस्सेदारी भी बढ़ी

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में एक और पॉजिटिव संकेत देखने को मिला. प्रमोटर हिस्सेदारी 40.19 प्रतिशत से बढ़कर 40.97 प्रतिशत हुई. वहीं, पब्लिक हिस्सेदारी 57.57 प्रतिशत से घटकर 56.73 प्रतिशत रह गई आमतौर पर प्रमोटर हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को बाजार पॉजिटिव संकेत के रूप में देखता है क्योंकि इससे कंपनी के भविष्य को लेकर प्रमोटरों का भरोसा झलकता है.

ESOP के तहत जारी किए नए शेयर

SPML Infra ने हाल ही में एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ने 16 जून 2026 को पारित एक सर्कुलर प्रस्ताव के जरिए ESOP Scheme 2021 के तहत 2,33,744 इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है.

कंपनी के बारे में

SPML Infra Ltd भारत की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनियों में शामिल है. कंपनी मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में काम करती है.

  • जल प्रबंधन (Water Management)
  • बिजली ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन
  • वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट
  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स
  • शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

कंपनी ने देशभर में कई बड़े EPC (Engineering, Procurement and Construction) प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं और सरकारी एजेंसियों, यूटिलिटी कंपनियों तथा शहरी विकास प्राधिकरणों के साथ काम किया है.

निवेशकों की नजर क्यों?

SPML Infra में एक तरफ विजय केडिया जैसे दिग्गज निवेशक की मौजूदगी बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर FII और प्रमोटर हिस्सेदारी में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसी वजह से यह स्मॉल-कैप इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर निवेशकों की वॉचलिस्ट में बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- लगातार बढ़ रही है EPS, 5 तिमाहियों से दिखा दमदार प्रदर्शन! रडार पर रखें ये 3 स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.