Vijay Kedia Warning on Share Market | ईरान-अमेरिका युद्ध में क्या होगी शेयर बाजार की चाल?
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है. इसी बीच दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने निवेशकों को सावधान रहने की सलाह दी है. विजय केडिया का कहना है कि अगर मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ता है और क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से चढ़ती हैं, तो इसका असर भारत जैसे देशों पर ज्यादा पड़ेगा. भारत दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल आयात करने वाले देशों में से एक है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ सकती है और अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है.
उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसे हालात में भारतीय शेयर बाजार में 20 से 25% तक का करेक्शन भी देखने को मिल सकता है. हालांकि केडिया का मानना है कि हर गिरावट में कुछ सेक्टर ऐसे होते हैं जो बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके मुताबिक ऐसे समय में निवेशकों को घबराकर फैसले लेने के बजाय लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए. मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियों और अच्छे सेक्टर पर ध्यान देने से बाजार की अनिश्चितता में भी निवेश के मौके मिल सकते हैं.
More Videos
जानिए FIIs के Outflow की 5 बड़ी वजहें, क्यों भारत से पैसा निकाल रहे हैं विदेशी निवेशक?
निवेशकों के पैसे पर बड़ा खतरा, आएगी 2008 Financial Crisis जैसी स्थिति!
JSW Infra, Adani Ports, Adani Green, TCS, BSE, IndusInd, GMDC, VMM, ADBL, TI, USL, में क्या करें?
