Vi के शेयरों में क्या आएगी तूफानी तेजी, बिड़ला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, सरपट भागे शेयर
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई जब प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी. इस खबर के बाद शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़े. वहीं ब्रोकरेज हाउस Emkay ग्लोबल ने स्टॉक को सेल से अपग्रेड कर एड कर दिया और टारगेट प्राइस 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया.
VI share price: सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेज तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़ गया. इस तेजी के पीछे प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला की हिस्सेदारी बढ़ाना और ब्रोकरेज हाउस की पॉजिटिव रिपोर्ट रही. निवेशकों में खरीदारी का माहौल बना. कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है. इसी वजह से शेयर में लगातार मांग दिखी.
प्रमोटर की खरीद से बढ़ा भरोसा
कुमार मंगलम बिड़ला ने बीते सप्ताह ओपन मार्केट से वोडाफोन आइडिया के अतिरिक्त शेयर खरीदे. उन्होंने कुल 4 करोड़ 9 लाख शेयर खरीदे जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.03 फीसदी है. इससे पहले दिसंबर तक उनकी हिस्सेदारी 1.94 शेयर थी. प्रमोटर की खरीद को निवेशकों ने पॉजिटिव संकेत माना जान रहा है.
ब्रोकरेज MK ने बदला नजरिया
ब्रोकरेज हाउस Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने वोडाफोन आइडिया पर अपना रुख बदला है. ब्रोकरेज ने शेयर को सेल से अपग्रेड कर एड कैटेगरी में रखा है. इसके साथ ही टारगेट प्राइस को 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है. बेहतर आउटलुक के चलते ब्रोकरेज ज्यादा पॉजिटिव नजर आ रहा है.
सरकार के फैसले से मिली राहत
वोडाफोन आइडिया को सरकार से AGR बकाया पर बड़ी राहत मिली है. सरकार ने लंबी अवधि के लिए मोरेटोरियम को मंजूरी दी है. इससे कंपनी पर सालाना पेमेंट का दबाव कम होगा. इस फैसले से कंपनी के कैश फ्लो में सुधार की उम्मीद है. साथ ही बैंकों से फंडिंग का रास्ता भी आसान हो सकता है.
AGR बोझ में आई बड़ी कमी
MK के अनुसार AGR बकाया का नेट प्रेजेंट वैल्यू पहले 87 हजार करोड़ रुपये था. अब यह घटकर करीब 50 हजार करोड़ रुपये रह गया है. भविष्य में दोबारा कैलकुलेशन होने पर इसमें और कमी की संभावना है. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है. बाजार ने इस खबर को पॉजिटिव रूप में लिया.
कैसा है शेयरों का परफॉर्मेंस
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर 09 फरवरी दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 11.6 रुपये पर कारोबार कर रहे थे और इसमें करीब 4.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1 लाख 25 हजार 461 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्ते का हाई 12.8 रुपये और लो 6.12 रुपये रहा है. कंपनी का बुक वैल्यू माइनस 7.61 रुपये है. फिलहाल स्टॉक पर कोई डिविडेंड नहीं दिया जा रहा है और इसका आरओसीई माइनस 1.93 फीसदी है.
ये भी पढ़ें- HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
आगे की चुनौतियां और जोखिम
हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि लंबी अवधि में कंपनी की स्थिरता अब चिंता का विषय नहीं है. लेकिन वोडाफोन आइडिया को ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर काम करना होगा. 2G ग्राहकों को 4G और फाइव जी में बदलना भी जरूरी है. एआरपीयू बढ़ाना एक बड़ी चुनौती बना रहेगा.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर और निफ्टी 25867 पर बंद, मेटल शेयरों में तेजी; निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़
Elara Securities ने कहा- खरीदो यह NBFC शेयर, 46% तक की आ सकती है तेजी; जानें क्या रहेगा टारगेट प्राइस
HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
ये कंपनी बनेगी अगली L&T ? नामात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!
