रेलवे किराया बढ़ा तो IRCTC से Texmaco Rail तक शेयरों में उछाल, निवेशकों की चांदी!
25 जून के कारोबारी दिन रेलवे स्टॉक्स में शानदार तेजी देखने को मिली थी. इसके तेजी के पीछे सरकार का एक फैसला रहा था. जिसके बाद IRCTC, Texmaco Rail, RITES, RVNL कंपनियों के शेयरों में 1 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक की बढ़त देखी गई. आइए पूरी खबर विस्तार से जानते हैं.
25 जून को बाजार में तेजी रही, इस तेजी में IRCTC, Texmaco Rail, RITES, और RVNL कंपनियों के शेयरों में 1 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक की बढ़त देखी गई. इस तेजी के पीछे की वजह है कि इंडियन रेलवे ने दरअसल, इंडियन रेलवे 1 जुलाई से किराए में बढ़ाने जा रही है. यह कई सालों में पहली बड़ी बढ़ोतरी होगी, जिससे लागतों की भरपाई की जा सकेगी. आइए जानते हैं किन-किन शेयरों में कितनी तेजी रही?
रेलवे कंपनियों के शेयरों ने दिखाई तेजी
- Texmaco Rail & Engineering के शेयर में सबसे अधिक 4 फीसदी तक की बढ़त रही.
- IRCTC, Rail Vikas Nigam Limited (RVNL), और Jupiter Wagons जैसे शेयर 1-2 फीसदी तक ऊपर चढ़े.
- IRCON International के शेयर में 0.82 फीसदी की बढ़त होकर यह ₹202.45 पर पहुंच गया.
- वहीं, सरकारी कंपनी RITES Ltd. में 2.39 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका शेयर 282.45 रुपये पर बंद हुआ.
क्या है रेलवे किराए में बदलाव?
- नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी.
- AC कोचों के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़त.
- सबअर्बन ट्रेनें, जैसे लोकल ट्रेन और 500 किलोमीटर तक की सेकंड क्लास यात्रा, पहले की दर पर ही जारी रहेंगी, यानी इसमें कोई बढ़त नहीं होगी.
- अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी कोच में किराया करीब 5 रुपये और एसी कोच में 10 रुपये तक बढ़ सकता है. वहीं 1000 किलोमीटर की दूरी पर एसी टिकट पर लगभग 20 रुपये और नॉन-एसी टिकट पर करीब 10 रुपये अधिक चुकाने पड़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आज चार कंपनियों के शेयर करेंगे एक्स-डेट पर ट्रेड, फायदा लेने का अंतिम मौका, निवेशकों के लिए गोल्डेन चांस?
Tatkal टिकट बुकिंग में अब बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं चलेगा काम
1 जुलाई 2025 से IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर Tatkal टिकट बुकिंग तभी संभव होगी, जब पैसेंजर का आधार नंबर पहले से वेरिफाइड होगा. 15 जुलाई 2025 से OTP आधारित आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है. यानी टिकट तभी बुक होगा जब OTP के जरिए आधार वेरिफिकेशन पूरा होगा. इस कदम का मकसद फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाना और आम यात्रियों को प्राथमिकता देना है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
