मेटल शेयरों में भयंकर गिरावट, इन शेयरों में 15% तक की आई गिरावट, मचा हाहाकार!

ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली ने सोना और चांदी के दाम पर दबाव बनाया. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयर नामित करने की खबर के बाद बाजार में हलचल तेज हुई.

मेटल स्टॉक Image Credit: freepik, canva

Why Metal Stock Crashed: बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान मेटल इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. MCX, Hindustan Zinc, Vedanta और गोल्ड फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों जैसे Muthoot Finance, Manappuram और IIFL Finance के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली. इन शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान 15 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

सोना चांदी के भाव में तेज गिरावट

MCX पर चांदी की कीमत करीब 6 प्रतिशत गिरकर 2.74 लाख रुपये प्रति किलो पर खुली, जबकि शुक्रवार को इसका क्लोजिंग प्राइस 2.92 लाख रुपये प्रति किलो था. वहीं सोना MCX पर करीब 6 प्रतिशत टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

शेयरों में भारी दबाव

गिरावट की बड़ी वजह क्या रही

ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली ने सोना और चांदी के दाम पर दबाव बनाया. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयर नामित करने की खबर के बाद बाजार में हलचल तेज हुई.

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट करीब 11.3 प्रतिशत टूटकर 4,745.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं सिल्वर फ्यूचर्स में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह करीब 31.37 प्रतिशत टूटकर 78.531 डॉलर प्रति औंस तक आ गया.

इसे भी पढ़ें- Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.