इन पांच वजहों से टूटकर बिखरा शेयर बाजार, चंद मिनटों में निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़, इन शेयरों में भारी गिरावट
गुरुवार को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, जहां सेंसेक्स करीब 1,500 अंक टूट गया और निफ्टी 22,200 के स्तर के आसपास आ गया. वैश्विक तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान टकराव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू कारकों के दबाव ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया, जिससे लगभग सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई.
Why Share Market Fall Today: शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली, जहां वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू कारकों के दबाव ने मिलकर सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया. सेंसेक्स करीब 1,589 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 22,182 के आसपास तक फिसल गया. लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे और बाजार में घबराहट साफ दिखाई दी. इस गिरावट के दौरान निवेशकों के लगभग 9 लाख करोड़ रुपये चपत हो गए. हालांकि, बाद में बाजार में रिकवरी देखी गई. इस रिपोर्ट में पांच मुख्य कारणों के बारे में बताया गया जिसके कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई है.
इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट
Eternal से लेकर Tata Motors और Adani Energy Solutions जैसे शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश के नाम संबोधन में ईरान पर जल्द बड़े हमले के संकेत ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया. इससे निवेशकों में डर बढ़ा और कच्चे तेल की कीमतें उछल गईं. बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा.
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने 8,333 करोड़ रुपये बाजार से निकाले, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया. हालांकि, घरेलू निवेशकों ने कुछ खरीदारी की, लेकिन वह गिरावट को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं रही.
वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में उछाल
इंडिया VIX में करीब 5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो बाजार में डर और अनिश्चितता को दर्शाता है. VIX बढ़ने का मतलब है कि निवेशक आने वाले समय में और उतार-चढ़ाव की आशंका जता रहे हैं.
बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट
बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला. बैंक निफ्टी 2.5 फीसदी से अधिक टूट गया है. RBI के नए सख्त नियमों के चलते बैंकों पर असर पड़ा, जिससे बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट आई. PSU बैंक इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसमें 3.37 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. इस गिरावट के बाद NIFTY PSU BANK 7,890 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
फार्मा सेक्टर पर टैरिफ का खतरा
फार्मा कंपनियों के शेयर भी दबाव में रहे. खबर है कि अमेरिका भारतीय दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में है. इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी और फार्मा शेयरों में बिकवाली तेज हो गई. NIFTY PHARMA 2 फीसदी से अधिक टूट गया है. इस गिरावट के बाद यह 22,556 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू नीतिगत बदलावों ने मिलकर बाजार को कमजोर किया है. आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और निवेशकों के भरोसे पर निर्भर करेगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2 महीने में 123% तक रिटर्न! ₹20 से कम वाले इन शेयरों ने मचाया धमाल; 2 बने मल्टीबैगर
गैस संकट के बीच Coal India बनाएगी सिंगैस, जानें एनर्जी सप्लाई में कैसे करेगा मदद; शेयरों पर दिखेगा असर?
EV और रिन्यूएबल एनर्जी बूम से चमक सकते हैं मेटल रीसाइक्लिंग स्टॉक्स, इन 4 शेयरों पर रखें नजर
