Zee Entertainment के शेयर क्रैश, कीमत में 14 फीसदी की गिरावट; जानें- क्यों टूटा स्टॉक
Zee Entertainment share: तीनों लेंडर्स ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उस प्लान का विरोध किया था, जिसके तहत क्रेडिटर्स के बीच 6.25 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं और 25 लाख रुपये इनसॉल्वेंसी प्रोसेस की लागत के लिए रखे गए हैं.
Highlights
- तीनों लेंडर्स नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश को चुनौती देंगे.
- पिछले 1 साल में स्टॉक में 21 फीसदी की गिरावट आई है.
- क्रेडिटर्स के विरोध के बावजूद NCLT ने 25 अगस्त को प्लान को मंजूरी दे दी थी.
Zee Entertainment share: सोमवार 31 अगस्त को BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान जी एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत 14 फीसदी से अधिक गिर गई. जी एंटरटेनमेंट के शेयर 101.55 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 100.85 रुपये पर खुले और 14.3 फीसदी तक गिरकर 87 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गए.
नुकसान की भरपाई
हालांकि, बाद में शेयर ने कुछ नुकसान की भरपाई की और सुबह लगभग 10:45 बजे BSE पर करीब 9 फीसदी की गिरावट के साथ 92.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिससे लग रहा था कि लगातार चौथे सेशन में भी इसमें गिरावट जारी रहेगी.
जी के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हो रही है. इसकी वजह यह है कि तीन लेंडर्स – केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UK) और LIC हाउसिंग फाइनेंस – ने शनिवार को कहा कि वे एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के प्रस्तावित रीपेमेंट प्लान को मंजूरी देने वाले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश को चुनौती देंगे.
तीनों लेंडर्स ने NCLT के प्लान किया विरोध
तीनों लेंडर्स ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उस प्लान का विरोध किया था, जिसके तहत क्रेडिटर्स के बीच 6.25 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं और 25 लाख रुपये इनसॉल्वेंसी प्रोसेस की लागत के लिए रखे गए हैं. कई फाइनेंशियल क्रेडिटर्स के विरोध के बावजूद NCLT ने 25 अगस्त को इस प्लान को मंजूरी दे दी थी. NCLT के आदेश के खिलाफ इन लेंडर्स की अपील से यह विवाद NCLAT तक पहुंच जाएगा.
NCLT ने एक प्लान को मंजूरी दी, जिसके तहत लगभग 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकार किए गए दावों के बदले क्रेडिटर्स को 6.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा, इनसॉल्वेंसी प्रोसेस की लागत के लिए 25 लाख रुपये अलग रखे गए हैं.
जी एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत का ट्रेंड
इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में 10 फीसदी की गिरावट के मुकाबले, जी एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत में इस साल अब तक 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
हालांकि, पिछले 1 साल में स्टॉक में 21% की गिरावट आई है. यह इस साल 23 मार्च को 68.10 रुपये के 52-वीक के निचले स्तर और पिछले साल 22 सितंबर को 121.75 रुपये के 52 वीक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में भारी गिरावट के पीछे क्या है वजह, कैसे खराब हो गया मार्केट का सेंटीमेंट? समझें अहम फैक्टर्स
Opening Bell: Sensex 300 अंक टूटा; Nifty 100 अंक से ज्यादा नीचे; 2% चढ़ा HDFC Bank
Stock to Watch: HDFC बैंक, OLA, NBCC और लेंसकार्ट के शेयरों पर रखें नजर, आज देखने को मिल सकती है हलचल
