
AI ने किया कमाल! ChatGPT से 5 दिन में बिका घर, ₹95 लाख का अतिरिक्त मुनाफा
अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बिना किसी रियल एस्टेट एजेंट की मदद लिए, सिर्फ AI टूल ChatGPT के जरिए अपना घर बेच दिया. The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति ने घर की लिस्टिंग तैयार करने, कीमत तय करने, खरीदारों से बातचीत करने और डील फाइनल करने तक हर कदम पर ChatGPT की मदद ली.
सबसे खास बात यह रही कि पूरी डील केवल 5 दिनों में पूरी हो गई. आमतौर पर प्रॉपर्टी बेचने में हफ्तों या महीनों का समय लगता है. इसके अलावा, इस व्यक्ति ने रियल एस्टेट एजेंट का कमीशन बचाया और करीब ₹95 लाख ज्यादा कीमत हासिल की. यह घटना दिखाती है कि AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि रियल एस्टेट जैसे पारंपरिक सेक्टर में भी तेजी से बदलाव ला रहा है। आने वाले समय में AI आधारित डील्स आम हो सकती हैं.