Airtel Plan: 1GB डेली डेटा वाला ये है इकलौता प्लान, साथ में 28 दिन की वैलिडिटी

Airtel 299 Plan Details: एयरटेल का ये इकलौता ऐसा रिचार्ज प्लान है जिसके साथ कंपनी हर रोज डेटा का फायदा देती है. डेटा के अलावा ये प्लान आपको कॉलिंग, एसएमएस समेत ढेरों अन्य फायदे भी देता है.

एयरटेल प्लान Image Credit: Mateusz Slodkowski/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Airtel 299 Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास 299 रुपए वाला ये इकलौता प्लान है जो प्रीपेड यूजर्स को डेली 1 जीबी डेटा ऑफर करता है. इस प्लान के साथ कंपनी की ओर से यूजर्स को डेटा के अलावा कॉलिंग और एसएमएस का फायदा दिया जाता है.

Airtel Prepaid Plan: प्लान के साथ मिलेंगे ये फायदे

299 रुपए वाले इस प्लान के साथ कंपनी हर रोज 1 जीबी डेटा देती है, इसके अलावा आपको हर रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा. 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 1 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 28 जीबी डेटा का फायदा देगा.

(फोटो- एयरटेल)

इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं जैसे कि आपको 4000 रुपए की कीमत वाला Adobe Express Premium, एयरटेल सेफ और फ्री हेलोट्यून का बेनिफिट भी इस प्लान के साथ मिलेगा.

कीमत ज्यादा तो और भी हैं प्लान्स

अगर 299 रुपए आपको ज्यादा लग रहे हैं तो आपके लिए कंपनी के पास 199 रुपए और 219 रुपए वाला प्लान भी है, लेकिन ये दोनों ही प्लान्स डेली डेटा बेनिफिट के साथ नहीं आते हैं. 199 रुपए वाले प्लान में केवल 2 जीबी डेटा मिलता है और इस प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी का फायदा दिया जाता है. वहीं, 219 रुपए वाला प्लान आपको 28 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी डेटा का फायदा देगा.

दोनों ही प्लान्स के साथ आपको 299 रुपए वाले प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा, यानी एयरटेल सेफ, Adobe एक्सप्रेस प्रीमियम और 28 दिन में एक बार हेलोट्यून का फायदा मिलेगा.

ध्यान दें

299 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए है जो हर रोज डेटा का फायदा चाहते हैं, वहीं 199 रुपए और 219 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Netflix, 84 दिन की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा, Jio का ये प्लान है Airtel से ₹430 सस्ता