TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Nvidia में फिर CEO बनेंगे जेनसन हुआंग? एलन मस्क समेत दिग्गजों ने बनाया ‘वॉर रूम’

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग कंपनी की कमान में वापसी की संभावना पर अपने करीबी सहयोगियों से चर्चा कर रहे हैं. उनके समर्थक सिलिकॉन वैली के अधिकारियों का 'वॉर रूम' बना रहे हैं और व्हाइट हाउस का समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे. फिलहाल कंपनी की अंतरिम CEO Colette Kress हैं और बोर्ड स्थायी CEO की तलाश कर रहा है.

जेंसन हुआंग

Highlights

  • CEO पद से इस्तीफे के कुछ दिन बाद ही उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है.
  • सिलिकॉन वैली के अधिकारी हुआंग की वापसी के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं.
  • Tesla के CEO Elon Musk, Epic Games के CEO Tim Sweeney और बड़े निवेशकों ने Huang के समर्थन में आवाज उठाई है.

Jensen Huang Comeback: दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालने की कोशिश में हैं. 12 नवंबर को CEO पद से इस्तीफा देने के कुछ ही दिनों बाद उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ CEO पद पर दोबारा लौटने की संभावना पर बातचीत की है. उनके समर्थक भी इस कोशिश में जुट गए हैं कि Nvidia का बोर्ड उन्हें फिर से कंपनी का प्रमुख बनाए.

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि सिलिकॉन वैली के कुछ बड़े अधिकारियों को साथ लेकर एक ‘वॉर रूम’ तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद Nvidia के पूर्व CEO की वापसी के लिए समर्थन जुटाना है. इस अभियान में व्हाइट हाउस का समर्थन हासिल करने की कोशिश भी की जाएगी. Reuters ने भी Financial Times की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए Huang की वापसी की कोशिशों की जानकारी दी है.

जेनसन हुआंग की वापसी के लिए कौन जुटा रहा समर्थन?

63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में Nvidia के को-फाउंडिंग बने. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी के बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल Nvidia की CFO और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोलेट क्रेस्स अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह सितंबर 2013 से कंपनी की CFO हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग की वापसी के लिए कई बड़े टेक्नोलॉजी अधिकारियों और निवेशकों ने समर्थन जताया है. इनमें टेस्ला के CEO एलन मस्क, Epic Games के CEO टिम स्वीनी और Nvidia के बड़े निवेशक ब्रैड गेर्स्टनर और गैविन बेकर शामिल हैं.

ब्रैड गेर्स्टनर ऑल्टिमीटर कैपिटल से जुड़े हैं, जबकि गैविन बेकर, एट्राइड्स मैनेजमेंट के प्रमुख निवेशकों में शामिल हैं. हुआंग के समर्थकों का मानना है कि टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में उन्हें काफी समर्थन हासिल है.

हुआंग के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी करीबी संबंध बताए जाते हैं. ऐसे में उनके समर्थक व्हाइट हाउस से भी समर्थन मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. Nvidia के कुछ कर्मचारियों ने भी कंपनी के संस्थापक के पक्ष में आवाज उठाई है. इसके अलावा, हुआंग को दोबारा CEO बनाने की मांग वाली ऑनलाइन याचिका को भी समर्थन मिल रहा है.

इस्तीफे के पीछे क्या थी वजह?

जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर को Nvidia के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था. यह फैसला कंपनी के बोर्ड की ओर से स्वीकार किया गया था. उनके इस्तीफे के पीछे विवाहेतर संबंधों से जुड़े कई आरोप सामने आने की बात कही गई थी.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में Alice Huang नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के साथ उनके कथित संबंधों का जिक्र किया गया था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि यह महिला चीन के लिए जासूसी करती थी. इन आरोपों को लेकर Nvidia के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की थी.

Huang ने Nvidia के कर्मचारियों को लिखे पत्र में चीनी महिला के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी. हालांकि, उनके खिलाफ बाद में सामने आए दो अन्य आरोपों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की थी.

इन आरोपों को लेकर कंपनी के सामने कॉरपोरेट गवर्नेंस और एडवांस्ड AI चिप्स की चीन को बिक्री से जुड़े सवाल भी उठे. हालांकि, इन आरोपों को लेकर जांच और कानूनी स्थिति का अंतिम नतीजा अभी सामने नहीं आया है.

Nvidia बोर्ड पर बाहर से CEO लाने का भी दबाव

Huang के समर्थक जहां उनकी वापसी की कोशिश कर रहे हैं, वहीं Nvidia के बोर्ड पर नए CEO की नियुक्ति को लेकर भी दबाव है. रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने संभावित उत्तराधिकारी की तलाश के दौरान ब्रिटिश चिप कंपनी Arm Holdings के CEO Rene Haas से भी संपर्क किया था.

दूसरी तरफ, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने Nvidia के नेतृत्व में बड़े बदलाव की मांग की है. उन्होंने कंपनी के बाहर से नया CEO लाने का सुझाव दिया है.

Fox News से बातचीत में Bessent ने Nvidia की कॉरपोरेट संस्कृति पर सवाल उठाए थे. उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि शेल कंपनियों के जरिए एडवांस्ड AI चिप्स चीनी संस्थाओं तक पहुंचाने में Nvidia की भूमिका की जांच होनी चाहिए. उनके मुताबिक, इस स्थिति में बदलाव के लिए कंपनी के बोर्ड को बाहर से नया नेतृत्व तलाशना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? WPI महंगाई, कच्चे तेल और FII समेत इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर