Amazon Sale: 20,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, धड़ाम हुई Xiaomi 17 Ultra की कीमत
Amazon Great Freedom Sale 2026 में Xiaomi 17 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है. फ्लैगशिप फीचर्स वाला ये फोन सेल के दौरान आपको 20 हजार रुपए की छूट के साथ मिल जाएगा.

Amazon Great Freedom Sale 2026 चल रही है और सेल के दौरान वैसे तो हजारों प्रोडक्ट्स सस्ते में बिक रहे हैं लेकिन हम आज आपको शाओमी के फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 Ultra पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में बताएंगे. ये फोन आपको अमेजन सेल 2026 में 20 हजार रुपए के डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा. 20 हजार की छूट में कूपन डिस्काउंट और बैंक कार्ड डिस्काउंट दोनों ही शामिल है.
Xiaomi 17 Ultra Price in India
शाओमी का ये फ्लैगशिप फोन 1 लाख 39 हजार 999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. अभी सेल के दौरान इस फोन के साथ 10 हजार रुपए का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही 10 हजार रुपए का आप बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. केवल इतना ही नहीं, पुराना फोन देकर आप एक्सचेंज ऑफर का भी बेनिफिट उठा सकते हैं. दोनों ही बेनिफिट मिलने के बाद ये फोन आपको 1 लाख 19 हजार 999 रुपए में मिल जाएगा. इस कीमत में ये फोन ओप्पो, सैमसंग, वीवो और एपल जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.
Xiaomi 17 Ultra Specifications
फोन में 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, ये फोन 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. 6000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलती है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें तो रियर में Leica ट्यून्ड ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा सेंसर है.
ये भी पढ़ें- Vivo S2 5G VS Realme 16 Pro 5G: किस फोन में है पावरफुल प्रोसेसर?