Vivo S2 5G VS Realme 16 Pro 5G: किस फोन में है पावरफुल प्रोसेसर?

Smartphone under 50000: आपका भी बजट 50 हजार रुपए तक है तो इस सेगमेंट में Vivo S2 5G को हाल ही में उतारा गया है जो Realme 16 Pro 5G को कड़ी टक्कर देगा. हम आज दोनों ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे.

वीवो स्मार्टफोन Image Credit: वीवो/रियलमी

Highlights

  • वीवो में 120 हर्ट्ज तो रियलमी में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट.
  • दोनों ही मॉडल्स में मीडियाटेक प्रोसेसर.
  • रियलमी से थोड़ी बड़ी है वीवो की बैटरी.

Vivo ने हाल ही में एस सीरीज में अपना नया फोन Vivo S2 5G उतारा है, ये फोन प्रीमियम डिजाइन, मैट फिनिश, कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है. इस फोन को 39,999 रुपए की इंटरोडक्टरी कीमत के साथ उतारा गया है और इस प्राइस रेंज में वीवो का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 16 Pro 5G को कड़ी टक्कर देगा.

आप भी अगर 40 से 50 हजार रुपए के प्राइस रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो चलिए आपको इन दोनों ही मॉडल्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बीच का अंतर बताते हैं.

Vivo S2 5G Price in India vs Realme 16 Pro 5G Price in India

वीवो का ये लेटेस्ट फोन दो वेरिएंट्स में उतारा गया है, 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है, ये फोन की इंटरोडक्टरी कीमत है. 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 44999 रुपए तय की गई है, फोन की सेल इस हफ्ते 13 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

वहीं, रियलमी स्मार्टफोन आपको तीन वेरिएंट्स में मिलेगा, 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 40999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 43999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 46999 रुपए है.

Vivo S2 5G Specifications vs Realme 16 Pro 5G Specifications

डिस्प्ले: वीवो में 6.83 इंच 3डी कर्व्ड ग्लास एमोलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं, रियलमी में 6.78 इंच फ्लैट एमोलेड स्क्रीन है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.

सॉफ्टवेयर सपोर्ट: वीवो फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है, इस डिवाइस को 3 ओएस अपग्रेड और 5 साल सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे. वहीं, दूसरी ओर रियलमी मोबाइल को 4 साल ओएस और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. इसका मतलब ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स के मामले में रियलमी फोन आगे है.

प्रोसेसर: वीवो स्मार्टफोन में 4nm बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 चिपसेट, इस प्रोसेसर ने एंटूटू बेंचमार्क पर 990352 प्वाइंट्स स्कोर किए हैं. टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, गीकबेंच 6 पर इस चिपसेट ने सिंगल कोर में 1025 तो वहीं मल्टी कोर में 2882 प्वाइंट्स स्कोर किए हैं. इस चिपसेट को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था. वहीं, रियलमी स्मार्टफोन में 4nm पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स 5जी प्रोसेसर है जिसने एंटूटू 11 पर 983589 स्कोर किया है और गीकबेंच 6 पर सिंगल कोर में 1003 और मल्टी कोर में 2869 स्कोर किया है. 7360 प्रोसेसर 7300 मैक्स की तुलना ज्यादा पावरफुल है.

बैटरी: वीवो फोन में लिथियम बैटरी है जो Bevolt टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इस तकनीक ने वीवो को बिना सिलिकॉन कार्बन बैटरी दिए स्लिक बॉडी में बड़ी बैटरी ऑफर करने की सुविधा दी. ये फोन 7050 एएमएएच बैटरी और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, साथ ही आपको इसमें बायपास चार्जिंग मिलेगी जो लंबे समय में बैटरी लाइफ को इंप्रूव करने में मदद करेगी. वहीं, रियलमी फोन में सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, ये फोन 7000 एमएएच बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है. ये फोन भी आपको बायपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा.

कैमरा: वीवो और रियलमी, दोनों में ही डुअल रियर कैमरा सेटअप है. वीवो में 50 मेगापिक्सल Sony IMX 852 सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा. वहीं, रियलमी में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Sony सेंसर और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म