शुरू हुआ Apple Event 2026, फोल्डेबल से प्रो मैक्स तक, इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें
एपल इवेंट शुरू हो गया है और आज कंपनी के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन पर सबकी नजरें टिक सकती हैं. पहले फोल्डेबल के अलावा दो प्रो मॉडल्स, नई वॉच और नए एयरपोड्स भी उतारे जा सकते हैं.

Apple Surprise and Shine Event शुरू हो गया है, आज इवेंट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. इस बार हर किसी की नजर कंपनी के पहले Foldable iPhone पर होगी, क्योंकि काफी समय से इस बात की चर्चा है कि सितंबर में कंपनी एपल इवेंट में फोल्डेबल फोन के साथ सैमसंग, वीवो, ओप्पो, गूगल जैसे प्लेयर्स को कड़ी टक्कर दे सकती है. केवल आईफोन फोल्ड ही नहीं आईफोन 18 प्रो सीरीज भी आने वाली है.
पहली बार ऐसा होगा कि आईफोन 18 को 18 सीरीज में आज सितंबर में लॉन्च नहीं किया जाएगा. आईफोन 18 के अगले साल यानी 2027 में लॉन्च की उम्मीद है, पहली बार कंपनी अपनी लॉन्च स्ट्रेटेजी बदल सकती है. नए आईफोन के अलावा नई वॉच और नए एयरपोड्स भी उतारे जा सकते हैं.
Apple Event Live Streaming
एपल की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की साइट, कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एपल टीवी पर भी शुरू हो गई है. हमने आपकी सुविधा के लिए कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट का लिंक ऐम्बेड किया है, आप प्ले बटन दबाकर इवेंट को सीधे यहीं से लाइव देख पाएंगे.
Foldable iPhone के साथ पेंसिल सपोर्ट
आईफोन फोल्ड को लेकर सामने आए लीक्स इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि ये फोन एपल पेंसिल सपोर्ट कर सकता है. इसका मतलब ये है कि फोन के इंटरनल डिस्प्ले पर वीडियो या मल्टीटास्किंग ही नहीं बल्कि आप पेंसिल सपोर्ट के जरिए स्केचिंग, नोट्स जैसे काम भी आसानी से कर पाएंगे. फिलहाल ये लीक्स हैं, कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. अगर आज ये फीचर फोन के साथ आता है तो ये कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है. फोन में 7.8 इंच इंटरनल डिस्प्ले हो सकती है.
प्रो मॉडल में अपग्रेड
आईफोन 18 प्रो में नया कैमरा लेंस मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर आईफोन 18 प्रो मैक्स में वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद है जिससे कम रोशनी में फोटो शानदार आएगी. केवल यही नहीं, फोन को कूल रखने के लिए वेपर चैंबर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Flipkart Minutes ऐप, राशन से वॉच तक, 10 मिनट में मिलेगा सबकुछ, Zepto-Blinkit को टक्कर!